Site icon Uprising Bihar

Places to visit in Samastipur(समस्तीपुर में घूमने लायक जगहें)

समस्तीपुर बिहार जिले में स्थित है। यह 2904 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। समस्तीपुर का दूसरा नाम सरैसा है। समस्तीपुर के लोग हिंदी, मैथिली और अंगिका भाषा बोलते हैं।

समस्तीपुर का दूसरा नाम सरैसा है।
समस्तीपुर

List of places to visit in Samastipur : समस्तीपुर में घूमने लायक स्थानों की सूची, पूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें

विद्यापति धाम

विद्यापति धाम बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले का एक गाँव में स्थित है। विद्यापति धाम बिहार के देवगढ़ के नाम से जाना जाता है और भगवान शिव के भक्तों के लिए तीर्थस्थल के रूप में कार्य करता है। विद्यापति नगर का नाम प्रसिद्ध मैथिली कवि विद्यापति के नाम पर रखा गया है। महाकवि विद्यापति की निर्वाण स्थली विद्यापति धाम में बालेश्वर महादेव मंदिर प्रतिस्थापित है | यह मंदिर कामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध है | आज यह देवघर के बाबा बैधनाथ के बाद उतरी बिहार में सर्वाधिक पूजित देवाधिदेव बन गए हैं | सावन माह में यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं | 

यह मंदिर कामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध है |
विद्यापति धाम

ये भी पढ़ें :- 10 PLACES TO VISIT IN GAYA | गया के 10 पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

खाटू श्याम मंदिर

खाटूश्याम मंदिर समस्तीपुर में गोला रोड के करीब स्थित भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। मंदिर में जन्माष्टमी समारोह के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मारवाड़ी समाज के देवता खाटू श्याम बिहारी की पूजा-अर्चना सभी जाति एवं धर्म के लोगों द्वारा की जाती है | इस मंदिर में अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित है |

खाटूश्याम मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है
खाटूश्याम मंदिर

थानेश्वर मंदिर

थानेश्वर मंदिर समस्तीपुर में स्थित थानेश्वर नाथ के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा एवं विश्वास है ,इसलिए अपनी मनोकामना के सिद्धि के लिए यहाँ नित्य दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है | सावन की सोमवारी के अवसर पर तो दूसरे क्षेत्रों के लोग भी झमटिया से जल बोझकर काँवर उठाकर यहाँ आते हैं तथा जलाभिषेक करते हैं |  इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग में माता पार्वती भी साथ-साथ विराजमान है। कहते हैं यहां माथा टेकने वालों की हर मुरादें पूरी होती है।  इस मंदिर के पास थाना होने तथा सिपाहियों द्वारा लगातार पूजा अर्चना किए जाने के कारण मंदिर का नाम थानेश्वर स्थान पड़ा था।

यहां माथा टेकने वालों की हर मुरादें पूरी होती है।
थानेश्वर नाथ

ये भी पढ़ें :- औरंगाबाद में घूमने की जगह ( Tourist Attractions of Aaurangabad )

जागेश्वर धाम ,केवस निजामत

समस्तीपुर -रोसड़ा पथ में 7 किलोमीटर की दूरी पर सड़क से 1 किलोमीटर उत्तर केवस गाँव में यह मंदिर स्थित है | कहा जाता है कि यहाँ भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग स्वयं उत्पन्न हैं | यहाँ महाशिवरात्रि के अवसर पर कुछ दिनों का विशाल मेला लगता है, जलाभिषेक होता है | जागेश्वर धाम में मुख्य तौर पर शिव, विष्णु, शक्ति और सूर्य देव की पूजा होती है। जागेश्‍वर धाम मंदिर के बारे में मान्‍यता है कि भगवान शिव के लिंग स्‍वरूप की पूजा यहीं से शुरू हुई थी।

मणिपुर मंदिर 

मणिपुर मंदिर समस्तीपुर जिले का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर मां दुर्गा जी को समर्पित है। यह मंदिर 2 मंजिला है और निचले मंजिल में आपको मां दुर्गा जी की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगती है। दूसरी मंजिल में आपको बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस मंदिर में एक और आकर्षण है। इस मंदिर के बाहर हनुमान जी की पंचमुखी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यह प्रतिमा बहुत ऊंची है और बहुत ही सुंदर लगती है। यह मंदिर बहुत सुंदर बना हुआ है।

यह मंदिर मां दुर्गा जी को समर्पित है।
मणिपुर मंदिर

Releated Post:- पूर्णिया में घूमने की जगह | Places to visit in Purnea

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version