Site icon Uprising Bihar

लंबी हथेली पर खूब जचेंगे लोटस मेहंदी के ये खास डिजाइंस

हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी के डिजाइन को हथेली की शेप के अनुसार ही चुनना चाहिए। इसके लिए आप इंटरनेट पर कई डिजाइंस देख सकते हैं।

लोटस मेहंदी
लोटस मेहंदी

हर शुभ मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाई जाती है। मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए हाथों के आकर का खास ख्याल भी रखना बेहद जरूरी होता है ताकि बनाया गया मेहंदी का पैटर्न खूबसूरती के साथ हथेली पर जचें। आजकल आपको मेहंदी के कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, जिसमें से लोटस के डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है।

खासकर लंबी हथेली पर मेहंदी के डिजाइन को चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लोटस मेहंदी के खास डिजाइंस जो लम्बी हथेली पर दिखेंगे बेहद खूबसूरत।

मिनिमल लोटस मेहंदी डिजाइन

फूल के आकर में केवल शगुन के तौर पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से आप मिनिमल डिजाइन के पैटर्न में केवल बड़े साइज के लोटस के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इसके लिए आप चाहे तो बेल के डिजाइन में भी 2 से 3 लोटस बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…

गोल टिक्की लोटस मेहंदी डिजाइन 

mehndi design easy and beautiful
mehndi design easy and beautiful

वैसे तो सबसे गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन देखने में और बनाने में काफी सिंपल होता है, लेकिन अगर आपके हाथ लंबे हैं तो इस तरह से कमल के फूल का डिजाइन गोल टिक्की के अंदर की ओर कर सकते हैं। आप चाहे तो उंगलियों पर भी छोटे-छोटे पैटर्न के लोटस बना सकती हैं।

कट आउट लोटस मेहंदी डिजाइन 

mehndi design simple front hand
mehndi design simple front hand

मॉडर्न लुक की मेहंदी लगाना चाहती हैं और लम्बे हाथों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो इस तरह उंगलियों से लेकर कलाई तक के लिए कमल के साथ जाल डिजाइन बना सकते हैं। साथ ही आप हाथों की उंगलियों पर भी बारीक डिजाइन के कमल के फूल बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें: स्मार्ट लुक के लिए चेहरे के आकार के हिसाब से करें नोज़ रिंग या नोज़ पिन का सेलेक्शन

फुल हैण्ड लोटस मेहंदी डिजाइन

फुल हैण्ड लोटस मेहंदी डिजाइन
फुल हैण्ड लोटस मेहंदी डिजाइन

भरे हुए हाथों के डिजाइन की मेहंदी सदाबहार पसंद की जाती है। वहीं इस तरह के डिजाइन की मेहंदी को को आप बैक और फ्रंट दोनों तरफ बना सकती हैं। डिजाइन को ज्यादा हाइलाइट करने के लिए आप आउटलाइन के लिए डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version