Site icon Uprising Bihar

Vastu Tips: घर के मंदिर में एक ही भगवान की एक से ज्यादा हैं मूर्तियां, तो वास्तु के इन नियमों का करें पालन

अगर आपके घर के मंदिर में एक ही भगवान की ज्यादा मूर्तियां हैं। उन्हें विशेष रूप से वास्तु टिप्स का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी तरह की नेगिटिविटी आपके घर में प्रवेश ना कर पाए।

घर का सबसे पवित्र स्थान होता है पूजा घर। यहां पर हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। आजकल लोग बने हुए मंदिर भी अपने घर पर रख लेते हैं। इनमें अपने भगवान की मूर्तियों को सजाते हैं ताकि भगवान का आशिर्वाद हमेशा उनके ऊपर बना रहे। लेकिन कई बातें ऐसी हैं जिनका ध्यान हमें खास रखना पड़ता है। इनमें से सबसे जरूरी है मूर्तियों को रखने का तरीका और स्थान। इसको समझना बेहद जरूरी है तभी आप अपने मंदिर को सही तरीके से सजा पाएंगे।

मूर्तियों का बदले स्थान

अगर आपके पूजा घर में एक ही भगवान की ज्यादा मूर्ति है तो उन्हें कभी भी आमने-सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नेगेटिविटी (नकारात्मक ऊर्जा) पैदा होती है साथ ही उनका प्रभाव भी कम हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें की या तो उन्हें हटा दें वरना उनके मुंह की दिशा को बदल दें। ताकि उन दोनों की छवी एक दूसरे पर ना पड़े। इससे नेगेटिव प्रभाव नहीं होगा।

टिप्स: आप चाहे तो इन्हें घर के अलग-अलग स्थानों पर रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:अपने लैपटॉप की बैटरी हेल्थ को ऐसे करें चेक

जोड़े के साथ रखें मूर्तियां

कई बार ऐसा होता है कि, एक-एक मूर्तियां हमारे पूजा घर में ज्यादा हो जाती हैं। जिसके कारण वो भरा-भरा लगता है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। या तो एक ही मूर्ति अपने पूजा घर में रखें। वरना इन्हें जोड़े के साथ उन्हें स्थापित करें। इससे आपके मंदिर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहेगी।

टिप्स: मूर्ति रखते समय कभी उन्हें पीठ ना दिखाएं

मूर्तियों को हटा दें

ऐसा कहा जाता है एक ही भगवान की ज्यादा मूर्तियां पूजा घर(इन जगहों पर रखें मंदिर) में नहीं रखनी चाहिए। यदि भगवान गणेश की दो प्रतिमाएं हैं तो इन्हें घर के अलग-अलग जगह पर रख सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें की जो भी मूर्ति आप रखें मूर्ति रौद्र रूप में ना हो। इससे घर में कलह क्लेश बढ़ता है। जिसके कारण परिवार में परेशानियां बनी रहती हैं।

टिप्स: अगर मूर्तियां खंडित होने लगी हैं तो उन्हें पूजा स्थान से तुरंत हटा दें। वरना इनका नेगेटिव प्रभाव घर पर पड़ता है।

how to change phon 9g

इसे भी पढ़ें:जानें आखिर कैसे रखा जाता है तूफानों का नाम

अगर आप घर के मंदिर में वास्तु के नियमों के अनुसार मूर्तियां स्थापित करेंगी तो आपके घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Exit mobile version