सावन के उपाय
सावन का दूसरा संवार 17 जुलाई को पड़ने जा रहा है। ऐसे में दूसरे सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करें।

Sawan Ke dusre Somwar Par Bhagwan Shiv Par Chadhaye Ye Cheezen: सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को पड़ने जा रहा है।
ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि भगवान शिव को सोमवार के दिन क्या अर्पित करें।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पत्ते (Offer These Leaves On Shivling)
- सावन के दूसरा सोमवार के दिन भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा और शमीपत्र अर्पित करें। साथ ही, पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा और जीवन के संकटों एवं दुखों से आपके पूरे परिवार को छुटकारा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sawan Somvar Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरी मानी जाती है सावन व्रत की पूजा
शिवलिंग पर चढ़ाएं रुद्राक्ष (Offer Rudraksh On Shivling)
- सावन के दूसरे सोमवार के दिन भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) को एक मुखी रुद्राक्ष अर्पित करें। साथ ही, गंगाजल से अभिषेक भी करें।
- ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होगी और अशांत मन शांत हो जाएगा। इसके अलावा, संतान सुख का आशीर्वाद भी मिलेगा।

शिवलिंग पर चढ़ाएं गन्ने का रस (Offer Sugarcane On Shivling)
- सावन के दूसरे सोमवार के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस जरूर चढ़ाएं। साथ ही, ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी करें।
- ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाएं काले तिल (Offer Black Sesame On Shivling)
- मान्यता है कि सावाब के दूसरे सोमवार के दिन भगवान शिव या शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से पितृ दोष दूर होता है।
- राहु का दुष्प्रभाव नष्ट हो जाता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। काले तिल के अलावा काले चावल भी चढ़ाए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सभी बिहारवासियों को UPRISING BIHAR TEAM की ओर से पहली सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएं
शिवलिंग पर चढ़ाएं छत्र (Offer Chatra On Shivling)
- सावन एक दूसरे सोमवार के दिन शिवलिंग पर छत्र अवश्य चढ़ाएं। यह छत्र तांबे, चांदी या सोने का हो सकता है।
- मान्यता है कि भगवान शिव को नाग छत्र चढ़ाने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और सर्प दंश का भय नहीं रहता।

करें इन मंत्रों का जाप (Chanting These Mantras On Sawan second Monday)
- ऊँ शिवाय नमः ऊँ
- ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः
- ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ
- निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं।।
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
- ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः।
आप भी सावन के दूसरे सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के बाद उन्हें ये चीजें अर्पित कर सकते हैं और उनकी कृपा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें UPRISING BIHAR से।