people people in young age without beard
कोरियन्स के चेहरे पर बाल बहुत कम होते हैं, इसलिए अक्सर लोग उन्हें ‘चिकना’ कहकर बुलाते हैं। क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है? चलिए उन्हें जज करने से पहले हम उनके फेशियल हेयर न होने का कारण जान लें!

मेरे कुछ दोस्तों को जब पता लगा कि मैं कुछ समय से कोरियन ड्रामा देखने लगी हूं, तो उन्होंने उनके साथ-साथ मुझे भी जज करना शुरू कर दिया है। अरे, क्या मजा आता है इन चिकने लड़कों को देखकर? ऐसे स्टेटमेंट मुझे कई बार सुनने को मिले हैं। वैसे भी हममें यह आदत होती है कि हम किसी चीज के पीछे की वजह जानने से पहले ही उसे जज करने लगते हैं।
ऐसे में जहां कोरियन कल्चर का इतना क्रेज बढ़ गया है, तो जिन लोगों का इससे राब्ता नहीं है, वे भी ऐसी ही बातें करते हैं।
आप के-ड्रामा, के-पॉप या बीटीएस जैसे सबसे बड़े बॉय बैंड के बारे में जानते हों या नहीं, एक बात आपके मन भी आई होगी! कोरियन्स की दाढ़ी क्यों नहीं होती? क्या उनके चेहरे पर बाल आते ही नहीं या यह उनकी निजी इच्छा है? क्या यह कोरियन कल्चर का हिस्सा है? आपके इन्हीं सवालों को चलिए आज इस आर्टिकल में विस्तार से जानें।
कोरियन्स की दाढ़ी न होने का कारण

सबसे पहला सवाल यही है कि उनका चेहरा इतना स्मूथ कैसे रहता है? क्या कोरियन्स की फेशियल ग्रोथ नहीं होती? इसका जवाब है- हां, कोरियन्स की फेशियल ग्रोथ बाकी पुरुषों की तरह ही होती है। हालांकि, शरीर के बाल और ग्रोथ हर आदमी में काफी अलग होती है। यह कई कारणों से हो सकता है। यह प्रवासी विशेषताओं और इवॉल्यूशन प्रोसेस के कारण भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, ठंडी जगहों पर रहने वाले लोगों की हेयर ग्रोथ डेन्स होती है और गर्म इलाकों पर रहने वाले लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। यह पर्सनल चॉइस के आधार पर भी निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें: सावन के महीने में भूलकर भी न बनाएं ये सब्जियां
क्या कहती है स्टडी?
एक ब्रिटिश साइंटिफिक जर्नल में छपी स्टडी के मुताबिक, ईस्ट एशियन लोगों के चेहरे पर EDAR जीन के एक प्रकार के कारण कम बाल उगते हैं। यह हेयर थिकनेस और स्ट्रेटनेस से भी जुड़ा होता है।
वहीं, अलग-अलग जातीय समूहों में भी फेशियल हेयर के अलग पैटर्न नजर आते हैं। जैसे- भूमध्यसागरीय देशों के पुरुषों की दाढ़ी अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक घनी होती है। इसके अलावा, ईस्ट एशियन पुरुषों के चेहरे पर बालों की वृद्धि कम होती है।
कोरियन्स के दाढ़ी न होने के अन्य कारण-

ऐसा नहीं है कि कोरियन्स दाढ़ी नहीं बढ़ा सकते हैं। कोरियन स्टार्स भी बिना दाढ़ी के नजर आते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं-
1. जेनेटिक्स
जीन्स दाढ़ी बढ़ाने के पैटर्न में बहुत अहम रोल अदा करते हैं। कोरियन पुरुषों के हेयर फॉलिकल में लो सेंसिटिविटी होती है। इसके कारण बहुत कम फेशियल ग्रोथ होती है।
वहीं, एजिंग भी इससे को-रिलेट करता है। यूरोपीय देशों के पुरुषों की तुलना में कोरियन्स का एजिंग प्रोसेस स्लो होता है। इसके कारण उनकी दाढ़ी कम और बहुत धीरे-धीरे ग्रोथ करती है।
2. ब्यूटी स्टैंडर्ड्स
इस बात को सभी मानेंगे कि कोरियन ब्यूटी स्टैंडर्ड्स काफी हाई हैं। वहां के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। अपीयरेंस को कोरियन्स बहुत ज्यादा तवज्जो देते हैं। ये सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए भी लोग फेशियल हेयर नहीं रखते। कई कोरियन पुरुष लेजर जैसे स्किन प्रोसीजर का सहारा लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: Light shade lipstick: यह लिपस्टिक हर इवेंट के लिए हैं सबसे ज्यादा परफेक्ट,इसे लगाते ही आप बन जाएंगी इवेंट की जान
3. कल्चरल रीजन
बढ़ी हुई दाढ़ी को वहां के लोग अनहाइजेनिक मानते हैं। स्मूथ और क्लीन चेहरा अट्रैक्टिव और अप्रोचेबल लगता है, इसलिए भी कोरियन पुरुष दाढ़ी नहीं बढ़ाते हैं।
इसके अलावा यदि किसी की दाढ़ी बढ़ी हुई है, तो ऐसा माना जाता है कि वह किसी ट्रॉमा से गुजर रहा है या किसी गलत संगत में है। कोरिया में वर्क कल्चर भी क्लीन शेवन पुरुषों को सोफेस्टिकेटेड मानता है। मॉर्डन दुनिया में, क्लीन शेव होना स्वच्छता, सफलता, बुद्धिमत्ता और यूथ का प्रतीक है।
आशा है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आप भी अब किसी भी ईस्ट एशियन को देखकर ‘चिकना’ कहने से पहले सोचेंगे। दूसरों की चॉइस और कल्चर का सम्मान करना हमारे लिए बेहद जरूरी है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ।