Site icon Uprising Bihar

Places to visit in South Bihar (दक्षिण बिहार में घूमने लायक जगहें)

दक्षिण बिहार भारत के बिहार राज्य कि गंगा नदी के दक्षिण में स्थित भूभाग है। इसके प्रमुख क्षेत्र है- पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा जिला, नालंदा जिला, जहानाबाद जिला इत्यादि है। उत्तरी बिहार का प्राचीन नाम वज्जि था|

List of places to visit in South Bihar : दक्षिण बिहार में घूमने लायक स्थानों की सूची, पूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें

महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Mandir)

महाबोधि मंदिर बोध गया में स्थित हैं। यह मुख्य बिहार, महाबोधि बिहार के नाम से जाना जाता हैं। इस मंदिर में गौतम बुद्ध की बहुत बड़ी मुर्ति हैं। यह मुर्ति वज्रासन मुद्रा में हैं।बोध गया आने वालों को राजगीर भी जरूर घूमना चाहिए। यह मंदिर परिसर का सबसे जरूरी और पुजनीय हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें :-हाजीपुर कोहनारा घाट: बिहार का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल

महावीर स्वामी जैन जल मंदिर (Mahaswami Jain Water Temple)

जल मंदिर भारत के बिहार राज्य में नालंदा जिले के पवित्र शहर पावापुरी में स्थित हैं। यह जैन का एक प्रमुख तीर्थस्थल हैं। जल मंदिर जिसका अर्थ हैं “पानी मे मंदिर”, यह पानी की टंकी के भीतर सफेद संगमरमर से बनाया गया था। पत्थर से बना 600 फुट लंबा पुल मंदिर को पानी की टंकी के किनारे से जोड़ता हैं। चांदनी रात में मंदिर उज्जवल और भव्य चमकता हैं।

Also read :- Gold Mangalsutra Design 2024: दुल्हन के लिए बेस्ट है सोने के मंगलसूत्र की ये डिज़ाइन

शेर शाह सूरी मकबरा (Sher Shah Suri Tomb)

शेर शाह सूरी का मकबरा बिहार के सासाराम में स्थित हैं। जिसका निर्माण 16 अगस्त 1545 में पूरा हुआ था। मकबरा सम्राट शेर शाह सूरी, बिहार की पठान के याद में बनाया गया था। जिसने मुगल साम्राज्य को हराया और उत्तरी भारत में सूरी साम्राज्य (शेर शाह सूरी मकबरा) की स्थापना की।

ये भी पढ़ें :-यात्रा विशेष: पातालेश्वर महादेव मंदिर हाजीपुर, बिहार

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (Valmiki National Park)

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान भारत के बिहार राज्य के चंपारण जिले मे स्थित हैं। यह बिहार का एकमात्र उद्यान हैं। इसकी स्थापना 1978 में हुईं थीं। सन्न 2018 में यहा बाघ की अनुमानित संख्या 40 थी। वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान कें जंगलो मे पाए जाने वाले जंगली जानवरों में बाघ, तेंदुआ, भालू, जंगली सुअर आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :-यात्रा विशेष : सर्व मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पटना की कहानी

महान बुद्ध प्रतिमा (The Great Buddha Statue)

महान बुद्ध प्रतिमा बोध गया, बिहार में स्थित हैं। यह प्रतिमा 61 फीट ऊंची हैं। यह खुली हवा में कमल पर ध्यान मुद्रा में बैठे बुद्ध का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसका निर्माण लाल ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर के ब्लॉक से संयोजन किया गया हैं। महान बुद्ध प्रतिमा टेम्पलेट स्ट्रीट के अंत मे एक बगीचे मे स्थित हैं।

ये भी पढ़ें :-महुआ के आकर्षण की खोज :हाजीपुर का एक रत्न

बिहार संग्रहालय (Bihar Museum)

बिहार बिहार संग्रहालय पटना मे स्थित एक संग्रहालय हैं। यह 2015 मे खोला गया था। इसकी स्थापना का उद्देश्य इस क्षेत्र के हजारों वर्ष के इतिहास को सामने लाना था तथा बिहार की समृद्ध विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों एवं सांस्कृतिक आकर्षणों का पता लगाना था।

Releated Post:-

Exit mobile version