Stone Nath Design
Nose Pin Designs: अपने लिए नथ को चुनते समय आपको लुक के साथ-साथ अपने चेहरे के आकार का भी खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए हम इसकी स्टाइलिंग के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं इसके लिए सबसे ज्यादा हम मैचिंग ज्वेलरी को चुनना पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए केवल आउटफिट के कलर कॉम्बिनेशन का ही ख्याल रखना जरूरी नहीं होता है बल्कि आपको अपने चेहरे और शरीर के आकार के हिसाब से सभी चीजों को बैलेंस करना भी जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें: Latest Gold Nath Design 2023 : टॉप लेटेस्ट नथुनी डिजाइन
बात अगर नथ चुनने की करें तो वैसे आपको मार्केट में कई डिजाइंस आसानी से दिखाई दे जाएंगे, लेकिन अगर हम गोल चेहरे की बात करें तो इसके लिए हम कई बार सही तरह से डिजाइन नहीं चुन पाते हैं जिसके कारण हमारा पूरा लुक बिगड़ सकता है। चलिए आज हम आपको दिखाते हैं गोल चेहरे के लिए नथ के कुछ खास डिजाइंस-
नग वाली नथ डिजाइन

नग में आपको कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस तरह की नथ को बिना चैन के भी आसानी से पहना जा सकता है। इस तरह की नथ आप सलवार-सूट से लेकर इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह की नथ कई साल पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर ने रेड कारपेट के लिए स्टाइल की थी। इस तरह के लुक के साथ बालों के लिए ओपन हेयर स्टाइल को चुनें।
फ्लोरल नथ डिजाइन

फूलों वाले डिजाइन की बड़े साइज वाली नथ गोल चेहरे को काफी रॉयल और एलिगेंट लुक देने में मदद करेगी। इस तरह की नथ के साथ आप चाहे तो स्टेटमेंट नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं और इयररिंग्स को अवॉयड भी कर सकती हैं। ज्यादातर इसे अनारकली स्टाइल या कलीदार आउटफिट के साथ पहना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Top 20 सोने की नथ की डिजाइन 2023 | नथ डिजाइन फोटो | राजपूती नथ की डिजा…
डायमंड हैवी नथ डिजाइन
डायमंड की नथ देखने में बेहद क्लासी नजर आती है। इसमें आपको मीडियम साइज में काफी बेहतरीन ब्राइडल तक के लिए नथ के कई डिजाइन मिल जाएंगे। वहीं इस तरह की नथ आप बिना चैन के भी पहन सकते हैं। नथ में आप ग्रीन कलर का एमरल्ड स्टोन भी लगवा सकते हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |