
lipstick shades for dark skin
होंठों और आपके लुक को आकर्षक बनाने के लिए सही लिप कलर को चुनना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको स्किन टोन का खास ख्याल रखना चाहिए।

मेकअप करना तो हम सभी पसंद करते हैं और फेस्टिव सीजन की बात करें तो अक्सर इन दिनों में हम नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। अब यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हम इन दिनों हैवी मेकअप ही करें, बल्कि हम केवल लिपस्टिक को लगाना ही पसंद कर सकते हैं।
कई बार जल्दबाजी में तैयार होते समय हम अपने लिए सही लिप कलर नहीं चुन पाते हैं और इसी के कारण अपने लुक को बिगाड़ लेते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे लिप शेड्स जिन्हें आप खास इस फेस्टिव सीजन के लिए कर सकती हैं ट्राई और लगा सकती हैं अपने लुक में चार चांद।
मैरून कलर लिपस्टिक

अगर आप बोल्ड कलर के शेड्स लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से रेड फैमिली शेड में से मैरून कलर को चुन सकती हैं। हालांकि मैरून कलर में भी कई शेड्स आपको मिल जाएंगे, लेकिन आप किसी भी कलर को चुनने से पहले अपनी स्किन टोन का खास ख्याल रखें। बाकी यह कलर लगभग हर स्किन टाइप पर खूबसूरत नजर आता है।
इसे भी पढ़ें-Pink outfit style : पिंक आउटफिट को किसी भी पार्टी में ऐसे करे स्टाइल
ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक

वहीं अगर आप मैट कलर से बोर हो गई हैं और ग्लॉसी लुक की तरफ जाना चाहती हैं तो इस तरह से किसी भी न्यूट्रल कलर की लिपस्टिक लगाकर होंठों पर ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप बेस मेकअप पर भी थोड़ा बहुत ध्यान जरूर दें।
ब्राउनिश न्यूड लिपस्टिक

आजकल ब्राउन कलर की लिपस्टिक को काफी पसंद किया जाने लगा है और यह कलर लगभग हर स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं इस कलर पैलेट में आपको न्यूड शेड्स से लेकर डार्क और बोल्ड लुक देने वाले भी ब्राउन कलर आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-Bangles design : अगर आप कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे ट…
ब्लश पिंक लिपस्टिक

यह कलर खासकर फेयर स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं इस लिप कलर को आप हल्का-फुल्का बेस मेकअप करके ही होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपका चेहरा बेहद खिला हुआ नजर आने लगेगा। साथ ही ब्लश के लिए भी आप ब्लश पिंक कलर को ही चुनें।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।