Site icon Uprising Bihar

Lipstick Shades: फेस्टिव आउटफिट्स के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये खास शेड्स

होंठों और आपके लुक को आकर्षक बनाने के लिए सही लिप कलर को चुनना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको स्किन टोन का खास ख्याल रखना चाहिए।

lipstick shades for dark skin
lipstick shades for dark skin

मेकअप करना तो हम सभी पसंद करते हैं और फेस्टिव सीजन की बात करें तो अक्सर इन दिनों में हम नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। अब यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हम इन दिनों हैवी मेकअप ही करें, बल्कि हम केवल लिपस्टिक को लगाना ही पसंद कर सकते हैं।

कई बार जल्दबाजी में तैयार होते समय हम अपने लिए सही लिप कलर नहीं चुन पाते हैं और इसी के कारण अपने लुक को बिगाड़ लेते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे लिप शेड्स जिन्हें आप खास इस फेस्टिव सीजन के लिए कर सकती हैं ट्राई और लगा सकती हैं अपने लुक में चार चांद।

मैरून कलर लिपस्टिक 

Maroon Color Lipstick
Maroon Color Lipstick

अगर आप बोल्ड कलर के शेड्स लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से रेड फैमिली शेड में से मैरून कलर को चुन सकती हैं। हालांकि मैरून कलर में भी कई शेड्स आपको मिल जाएंगे, लेकिन आप किसी भी कलर को चुनने से पहले अपनी स्किन टोन का खास ख्याल रखें। बाकी यह कलर लगभग हर स्किन टाइप पर खूबसूरत नजर आता है।

इसे भी पढ़ें-Pink outfit style : पिंक आउटफिट को किसी भी पार्टी में ऐसे करे स्टाइल

ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक

Glossy Nude Lipstick
Glossy Nude Lipstick

वहीं अगर आप मैट कलर से बोर हो गई हैं और ग्लॉसी लुक की तरफ जाना चाहती हैं तो इस तरह से किसी भी न्यूट्रल कलर की लिपस्टिक लगाकर होंठों पर ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप बेस मेकअप पर भी थोड़ा बहुत ध्यान जरूर दें।

ब्राउनिश न्यूड लिपस्टिक 

Brownish Nude Lipstick
Brownish Nude Lipstick

आजकल ब्राउन कलर की लिपस्टिक को काफी पसंद किया जाने लगा है और यह कलर लगभग हर स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं इस कलर पैलेट में आपको न्यूड शेड्स से लेकर डार्क और बोल्ड लुक देने वाले भी ब्राउन कलर आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-Bangles design : अगर आप कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे ट…

ब्लश पिंक लिपस्टिक 

Blush Pink Lipstick

यह कलर खासकर फेयर स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं इस लिप कलर को आप हल्का-फुल्का बेस मेकअप करके ही होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपका चेहरा बेहद खिला हुआ नजर आने लगेगा। साथ ही ब्लश के लिए भी आप ब्लश पिंक कलर को ही चुनें।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version