
bridal mehndi designs for full hands front and back
हथेली के आकर के हिसाब से मेहंदी का डिजाइन चुनना चाहिए। ऐसा करने से बनाया गया मेहंदी का डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा।

हर शुभ घड़ी पर हाथों और पैरों पर मेहंदी को लगाया जाता है। इसके कई डिजाइंस आपको देखने को आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें मॉडर्न लुक देकर आजकल लगाया जाता भी काफी पसंद किया जाने लगा है। वहीं शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और ब्राइडल मेहंदी के लिए हम अक्सर भरे हुए हाथों वाली मेहंदी को हथेली पर लगाना पसंद करते हैं।
मेहंदी के कई फुल हैण्ड वाले डिजाइंस आपको मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले मेहंदी के कुछ भरी हथेली वाले खास डिजाइंस जो आपके ब्राइडल लुक में डालेंगे जान और बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ टिप्स।
लेयर मेहंदी डिजाइन
आजकल इस तरह के लेयर्स में मेहंदी के कई डिजाइन को हथेली पर बनाया जाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के डिजाइन को लम्बे हाथों पर बनाया जा सकता है। इसमें आप अरेबिक से लेकर फ्लोरल डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप इअरबड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
पोट्रेट मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपने होने वाले पति और अपनी तस्वीर को हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से किसी तस्वीर को हथेली पर बनवा सकती हैं। साथ ही कोई खास डेट या लाइन्स को भी मेहंदी की मदद से हाथों पर लिख सकती हैं। वहीं इसके साथ आप जाल से लेकर केरी के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल आर्ट मेहंदी का चलन हमेशा पसंद किया जाता है, लकिन फूल-पत्ती को बनाने के लिए आप हाथों का आकार का खासतौर से ख्याल रखें ताकि बनाया गया पैटर्न हाथों के साइज के हिसाब से परफेक्ट नजर आए। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…
जालीदार मेहंदी डिजाइन

सिंपल डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर शादी के दिन लगाना चाहती हैं तो इस तरह से अलग-अलग तरह के साइज के जाल बनाकर आप मेहंदी के डिजाइन को कम्प्लीट कर सकती हैं। वहीं इस तरह के मेहंदी डिजाइन को बनाने के लिए आप पत्ती, डॉट मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। चाहे तो केरी के डिजाइन को बनाकर आप इसके अंदर बारीक जालीदार डिजाइन बना सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |