
Double Layer Mangalsutra, Fancy Mangalsutra Design, Gold Mangalsutra Latest Design With Price, Heavy Work Gold Mangalsutra, Latest Mangalsutra Design In Gold, Mangalsutra Latest Design Artificial, Mangalsutra Latest Design Diamond, Mangalsutra Latest Design Gold, Multilayer Mangalsutra, Oxidized Mangalsutra, Pearl Style Mangalsutra, ऑक्सीडाइज्ड मंगलसूत्र, गोल्ड मंगलसूत्र लेटेस्ट डिजाईन With Price, डबल लेयर मंगलसूत्र, नाम वाले मंगलसूत्र, न्यू मंगलसूत्र के डिजाइन, पर्ल स्टाइल मंगलसूत्र, फैंसी मंगलसूत्र की डिजाइन, मल्टीकलेयर मंगलसूत्र, लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाईन इन गोल्ड, हैवी वर्क गोल्ड मंगलसूत्र
मंगलसूत्र हर एक विवाहित महिला के लिए खास गहना होता है। अगर आपको ये पहनना पसंद है तो इसके लिए ये डिजाइन कर सकती हैं ट्राई।

शादी के समय पहने जाने वाला मंगलसूत्र विवाहित महिला के लिए काफी खास होता है। कोई भी खास मौका हो इसे पहनना उन्हें काफी पसंद होता है। ये सुहाग की निशानी माना जाता है। कुछ महिलाएं इन्हें उतारती भी नहीं हैं। वहीं कुछ इसके लेटेस्ट डिजाइन को पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी ऐसे लेटेस्ट डिजाइन पहनना पसंद है और चाहती है आपका लुक लगे रॉयल तो इसके लिए आप इन मंगलसूत्र डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
हैवी वर्क गोल्ड मंगलसूत्र
हर एक महिला को गोल्ड पहनने का बहुत शौक होता है। कुछ गोल्ड का मंगलसूत्र पहनती हैं, तो कोई आर्टिफिशल से ही अपने आपको सजा देते हैं। आपको भी पसंद है हैवी डिजाइन वाले मंगलसूत्र तो सेंटर पीस डिटेल वर्क वाले मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन सबसे ज्यादा साड़ी पर अच्छे लगते हैं साथ ही रॉयल लुक देते हैं।
इसमें आपको और भी अच्छे डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। जिसको आप अपने गले और पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। मार्केट में ये मंगलसूत्र आपको 500 से 1000 की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:– Earring Designs: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में पहनें ये इयररिंग्स
ऑक्सीडाइज्ड मंगलसूत्र

मंगलसूत्र के कई सारे डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे। इस बार आप ऑक्सीडाइज्ड स्टाइल का मंगलसूत्र डिजाइन ट्राई करके देखिए। ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। सबसे ज्यादा इसे ऑफिस जाने वाली महिलाएं पसंद कर रही हैं। मंगलसूत्र का ये डिजाइन दिखने में काफी क्लासी होते हैं साथ एक नेकलेस की तरीके से इसे स्टाइल किया जा सकता है। इसलिए भी महिलाएं इसे पसंद करती हैं।
पर्ल स्टाइल मंगलसूत्र

अगर आपको पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी पसंद आती है तो ये मंगलसूत्र डिजाइन भी आपको पसंद आएगा। ये डिजाइन काफी ट्रेंडी है। इस तरह के मंगलसूत्र आप शादी या फिर फंक्शन में पहन सकती हैं। साड़ी के साथ ये डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। इसमें आप चाहे तो कलर पर्ल भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे। वहीं अगर आप चाहे तो पर्ल के बिना भी इसे खरीद सकती हैं।
मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी कहा जाता है। ऐसे में कोई भी डिजाइन आप पहने अच्छी ही लगेंगी। इसलिए इन्हें ट्राई करके आप अपने लुक रॉयल के साथ-साथ खूबसूरत बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :– अगर पहनेंगी इस तरह की बिछिया, पैर लगेंगे बेहद सुंदर
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |