
Fancy Gold Ring designs

“हम आपके हैं कौन” के चर्चित गीत के अनुसार “सब रस्मों से बड़ी है जग में दिल से दिल की सगाई”। वैसे ये बात सिर्फ गीत तक ही नहीं बल्कि वास्तविक जीवन में भी सत्य है। सगाई का क्षण हर लड़की के जीवन में बेहद ही खास होता है। अपने नए जीवन की शुरुआत का यह पहला पड़ाव हमेशा यादगार रहें इसलिए हर लड़की की यही आस होती है कि उसकी सगाई की अंगूठी बेहद ही खास हो। अगर आप अपने लिए या अपने किसी दोस्त के लिए सगाई की अंगूठी के डिज़ाइन देखना चाहती हैं तो आपको एक बार यह कलेक्शन भी जरूर देख लेना चाहिए।
Also Read-Golden Engagement Rings : ये सोने के इंगेजमेंट रिंग्स देख आपकी आंखे खु…
हो सकता है आपकी बेहतरीन सगाई की अंगूठी डिज़ाइन की तलाश इस कलेक्शन को देखने के बाद खत्म हो जाए। डिज़ाइन पसंद आएँ तो इसे कलेक्शन को अपने अन्य मित्रों के संग भी साझा जरूर करें।
1. Ghunghroo Style Gold Ring
पायल में घुँघरू तो आपने जरूर देखे होंगे लेकिन क्या आपने किसी अंगूठी में घुँघरू देखे हैं? ये घुँघरू आपको संगीत तो नहीं दे सकते हैं लेकिन इसके कारण आपकी उंगली की शोभा जरूर बढ़ जाएगी। प्लेन गोल्ड में ये अंगूठी का बेहद ही सुंदर उदाहरण है।

2. Plain Gold Ring
शुद्ध सोने से निर्मित इस अंगूठी में न तो कोई रंग इस्तेमाल किया गया है न ही किसी प्रकार का नाग लगा हुआ है। लेकिन इसकी अपनी कारीगरी ही अंगूठी को सबसे अलग दिखाई देने के लिए काफी है। हस्त कला का यह बेहद ही खूबसूरत नमूना है।

3. Meenakari Gold Ring
मीनाकारी की हुई यह गोल्ड रिंग खास उन लड़कियों के लिए हैं जिन्हें लाइट वेट अंगूठी में एक बेहद ही सुंदर डिज़ाइन चाहिए होता है। इसमें आकार से लेकर डिज़ाइन तक सबकुछ एकदम पर्फेक्ट है।

4. Floral Shape Gold Ring
फूलों के आकार वाली इस अंगूठी की डिज़ाइन को देखने के बाद आपका मन शायद ही किसी और डिज़ाइन देखने को करेगा। फूल की एक-एक पंखुड़ी को बेहद ही बारीक कारीगरी में डिज़ाइन किया गया है। हर एक पत्ती पर भी आपको सोने के अंदर फूल ही दिखाई देंगे। इस फूल में खुशबू भले ही न हो लेकिन ये आपके जीवन को महकाने का काम जरूर करेगी।

5. Extra Long Gold Ring
अगर आप बिलकुल महारानी की तरह सोने के गहने पहनने में विश्वास रखती हैं तो आपके लिए प्रस्तुत है यह सुंदर और जड़ाऊ गोल्ड रिंग। ये गोल्ड रिंग आपके स्टेटमेंट जुलरी कलेक्शन में शामिल होने के लिए एकदम पर्फेक्ट ऑप्शन है।

6. Paisley Shape Gold Ring
अंबि की आकार में बनी इस सुंदर अंगूठी को किसी भी भारतीय परिधान के संग पहना जा सकता है। अंगूठी के बीच में बने हुए अंबि आकार के कारण इस अंगूठी की शान दुगनी हो है है। और जब आप इस अंगूठी को अपनी उँगलियों में पहन लेंगी तो आपकी शोभा भी बढ़ जाएगी।
Also Read-सोने की अंगूठियों की नवीनतम डिजाइन | Gold Ring Design For Women
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |