Anklet, Anklet Design, Anklet Design New, Anklet Design Photo 2024, Anklet New Design, Chain Style Anklet, Ghunghru Anklet, Ghunghru Anklet Design, Latest Anklet, Latest Anklet Design, Light Weight Anklet, New Anklet Design, घुंघरू वाली पायल, घुंघरू वाली पायल की डिजाइन, चेन स्टा,इल पाजेब, न्यू पायल डिजाइन, पायल, पायल की डिजाइन, पायल की डिजाइन नई, पायल की डिजाइन न्यू, पायल डिजाइन फोटो 2024, पायल न्यू डिजाइन, लाइट वेट पाजेब, लेटेस्ट पायल, लेटेस्ट पायल डिजाइन
पैरों की सुंदरता बढ़ाएंगी पाजेब की ये डिजाइंस। आप भी अगर लेने की सोच रही हैं, तो जरूर पढ़ें ये आर्टिकल।

पैरों में पहने जाने वाली पाजेब महिलाओं की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। खासतौर पर अगर घुंगरू वाली पाजेब है तो दिखने के साथ-साथ इसकी आवाज भी कानों को बहुत मधुर लगती है। आमतौर पर देखा गया है कि घर में आई नई दुल्हन पैरों में भारी पाजेब पहनती है। मगर आजकल पाजेब का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। अब लड़की शादीशुदा हो या फिर कुंवारी एथनिक आउटफिट के साथ पाजेब पहनने का शौक सभी को होता है।
आज हम आपको पाजेब के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जो खास नई-नई दुल्हन के लिए हैं, इन्हें पहन कर आपकी सुंदरता बढ़ेगी और कानों में घुंगरू की मधुर धुन भी सुनाई देगी।
इसे जरूर पढ़ें-Silver Kangan Designs : सिल्वर कंगन की ये डिज़ाइन आपको बना देंगे बेहद खास

डबल लेयर पाजेब
अगर आप हैवी लुक वाली पाजेब पहनना चाहती हैं, तो आपको एक बार यह तस्वीर जरूर देखनी चाहिए। यह पाजेब बहुत ज्यादा हैवी है, मगर आजकल डबल लेयर वाली पाजेब पहनने का ट्रेंड है।
- डबल लेयर पाजेब में आपको एक बड़ी और एक छोटी पाजेब मिलेगी। इसे पहन कर आपके पूरे पैर कवर हो जाएंगे।
- इस तरह की पाजेब आप किसी शादी में पहन सकती हैं या फिर तीज, करवा चौथ या छठ जैसे त्योहारों पर भी पहन सकती हैं।
- पाजेब की यह स्टाइल लहंगे पर सबसे अच्छी नजर आएगी। वैसे आप इसे साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Latest Silver Kangan Design : सिल्वर चांदी की कंगन की खूबसूरत डिजाइन जो आपको बना दे अपना दीवाना

लाइट वेट पाजेब
लाइट वेट वाले पाजेब भी आपको बाजार में मिल जाएगी। इस तरह की पाजेब आप डेली पहन सकती हैं। यह पाजेब (पायल के 7 लेटेस्ट डिजाइन) दिखने में हैवी होती हैं, मगर इन्हें पहनने पर आपको लाइट महसूस होगा क्योंकि इनकी केवल बनावट ही ऐसी होती है कि ये हैवी नजर आती हैं।
- इस तरह की पाजेब में आप कई सारे घुंगरू भी लगवा सकती हैं और केवल इसके हुक पर भी घुंगरू लगवा सकती हैं।
- आप लहंगे के साथ-साथ इस तरह की पाजेब को साड़ी और सलवार सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
- अगर आपके पैरों में मेहंदी लगी हुई है, तो इस तरह की पाजेब बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं।
- इस तरह की पाजेब को किसी भी छोटे फेस्टिवल पर पहन सकती हैं और इनकी कीमत भी हैवी पाजेब से कम होती है।
चेन स्टाइल पाजेब

चेन स्टाइल पाजेब पुराना स्टाइल है और यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। वैसे तो यह लाइटवेट होती हैं, मगर देखने में लगता है कि यह बहुत हैवी हैं।
- इस तरह की पाजेब को आप डेली यूज में नहीं पहन सकती हैं, क्योंकि यह थोड़ी डेलिकेट होती हैं।
- इसमें घुंगरू आप कम या ज्यादा अपनी इच्छा के अनुसार लगवा सकती हैं।
- इस तरह की पाजेब को आप साड़ी, लहंगे या फिर सलवार सूट (सलवार सूट के डिजाइन) किसी के भी साथ में कैरी कर सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |