Site icon Uprising Bihar

नई-नई शादी हुई है, तो घुंगरू वाले ये पाजेब डिजाइंस आपको खूब लुभाएंगे

पैरों की सुंदरता बढ़ाएंगी पाजेब की ये डिजाइंस। आप भी अगर लेने की सोच रही हैं, तो जरूर पढ़ें ये आर्टिकल। 

घुंघरू वाली पायल की डिजाइन
घुंघरू वाली पायल की डिजाइन

पैरों में पहने जाने वाली पाजेब महिलाओं की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। खासतौर पर अगर घुंगरू वाली पाजेब है तो दिखने के साथ-साथ इसकी आवाज भी कानों को बहुत मधुर लगती है। आमतौर पर देखा गया है कि घर में आई नई दुल्‍हन पैरों में भारी पाजेब पहनती है। मगर आजकल पाजेब का चलन कुछ ज्‍यादा ही बढ़ गया है। अब लड़की शादीशुदा हो या फिर कुंवारी एथनिक आउटफिट के साथ पाजेब पहनने का शौक सभी को होता है।

आज हम आपको पाजेब के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जो खास नई-नई दुल्‍हन के लिए हैं, इन्‍हें पहन कर आपकी सुंदरता बढ़ेगी और कानों में घुंगरू की मधुर धुन भी सुनाई देगी।

इसे जरूर पढ़ें-Silver Kangan Designs : सिल्वर कंगन की ये डिज़ाइन आपको बना देंगे बेहद खास

घुंघरू वाली पायल
घुंघरू वाली पायल

डबल लेयर पाजेब

अगर आप हैवी लुक वाली पाजेब पहनना चाहती हैं, तो आपको एक बार यह तस्‍वीर जरूर देखनी चाहिए। यह पाजेब बहुत ज्‍यादा हैवी है, मगर आजकल डबल लेयर वाली पाजेब पहनने का ट्रेंड है।

इसे जरूर पढ़ें-Latest Silver Kangan Design : सिल्वर चांदी की कंगन की खूबसूरत डिजाइन जो आपको बना दे अपना दीवाना

Ghunghroo anklet design
Ghunghroo anklet design

लाइट वेट पाजेब

लाइट वेट वाले पाजेब भी आपको बाजार में मिल जाएगी। इस तरह की पाजेब आप डेली पहन सकती हैं। यह पाजेब (पायल के 7 लेटेस्ट डिजाइन) दिखने में हैवी होती हैं, मगर इन्‍हें पहनने पर आपको लाइट महसूस होगा क्‍योंकि इनकी केवल बनावट ही ऐसी होती है कि ये हैवी नजर आती हैं।

चेन स्‍टाइल पाजेब

Chain Style Anklet
Chain Style Anklet

चेन स्‍टाइल पाजेब पुराना स्‍टाइल है और यह दिखने में बहुत ही ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं। वैसे तो यह लाइटवेट होती हैं, मगर देखने में लगता है कि यह बहुत हैवी हैं।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version