
डुमस बीच
Haunted Beaches In India: भारत की चर्चित डरावनी जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन देश में मौजूद भुतहा समुद्री तट के बारे में जानते हैं?

Horror Beaches In India: हिंदुस्तान का अधिकांश हिस्सा समुद्र से घिरा हुआ है। देश में कुछ अविश्वसनीय समुद्र तट है जो एकांत से लेकर बेहतरीन पार्टियों तक नजारा प्रस्तुत करते हैं।
भारत में मौजूद चर्चित और लोकप्रिय समुद्र तट के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि हिंदुस्तान में मौजूद भुतहा समुद्र तट के बारे में जानते हैं तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको भारत में मौजूद इन समुद्री तटों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बेहद ही डरावना माना जाता है। इन समुद्र तट पर कोई भी अकेले जाने से भी डरता है। आइए जानते हैं।
डुमस बीच (Dumas Beach)

भारत में मौजूद सबसे भुतहा समुद्र तट का जिक्र होता है तो सबसे पहले डुमस बीच का ही नाम लिया जाता है। यह बीच गुजरात में मौजूद है। अरब सागर से सटा हुआ यह बीच एक नहीं बल्कि, कई डरावनी कहानियों के लिए पूरे भारत में फेमस है।
इस बीच के बारे में सबसे पहले यह बिला जाता है कि यहां की रेत सफेद नहीं काली रंग की होती है। मिथक के अनुसार साड़ियों पहले इस बीच के किनारे भूत-प्रेत रहते थे। बीच का आत्मा का घर भी माना जाता था। एक अन्य लोक कथा है कि प्राचीन काल में यहां शवों को जलाया जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार सूरज ढलते ही यहां से चीखने और चिल्लाने की आवाज आने लगती है।
इसे भी पढ़ें :फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है दूर, डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
बलुदेरा बीच (Baludera Beac)

अंडमान और निकोबार एक से एक खूबसूरत और मनमोहक समुद्र तट के लिए फेमस है, लेकिन यहां मौजूद बलुदेरा बीच उन बीचेज में शामिल है जो एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानियों के लिए फेमस है।
बलुदेरा बीच के बारे में कहा जाता है कि ब्रिटिश काल के समय इस बीच के किनारे मृत आत्मा को फेंक दिया जाता था। यह चलन काफी दिनों तक चलता रहा। कई लोगों का मानना है कि मृत जानवर को भी इसी जगह फेंका जाता था। इस बीच के किनारे आज भी कोई अकेले घूमने जाने की हिम्मत नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें : पानी पर तैरता जहाज आखिर क्यों नहीं डूबता? जानें रोचक तथ्य
चौपाटी बीच (Chowpatty Beach)

भारत के इस बीच को डरावना कम, लेकिन जहरीला सबसे अधिक माना जाता है। महाराष्ट्र का यह बीज जहरीले पानी के लिए फेमस है। इस तट के बार बारे में कहा जाता है कि इसका पानी इतना प्रदूषित है कि कोई भी डर के चलते छूता नहीं है।(विशाखापत्तनम की डरावनी जगह) चौपाटी बीच के पानी और रेत में सीवेज, कचरा और प्रदूषित कोयले का पानी बहता है जिसके चलते यह समुद्र तट किसी जहर से कम नहीं है। लोगों में इतना डर है कि इस समुद्र के किनारे टहलने तक नहीं जाते
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।