Love Temple, Vrindavan, उत्तरप्रदेश, प्रेम मंदिर, बिहार, मथुरा, राजस्थान, राहुल सिंह परमार, वृंदावन, श्री बांके बिहारी, श्री राधा कृष्ण, हाजीपुर

मित्रों नमस्कार,
मैं, राहुल सिंह परमार जो कि हाजीपुर, बिहार का रहने वाला हूं। आज मैं आपको उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के वृंदावन में बना प्रेम मंदिर के बारे में बताऊँगा। मित्रों, प्रेम मंदिर जो कि देखने में बहुत ही भव्य है वो इटेलियन संगमरमर से बना हुआ है। इसको बनाने में लगभग 11 साल का समय लगा था, और 100 करोड़ से भी ज्यादा का लागत लगा था। इस मंदिर को जगतगुरु कृपालु जी महराज ने बनवाया था। जिसको बनाने के लिए उत्तरप्रदेश के अलावा राजस्थान के शिल्पकारों को बुलाया गया था।
विवरण:
मित्रों, ये मंदिर श्री राधा कृष्ण को समर्पित है। यहां आप साल के किसी भी महीने में जा सकते है लेकिन अगर आप यहां कृष्ण जन्माष्टमी, होली, दशहरा में जाते है तो आपको एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। पूरे मंदिर प्रांगण में CCTV कैमरा लगाया हुआ है और साथ ही साथ सिक्युरिटी गार्ड भी तैनात रहते है। यहां हर रोज एक 30 मिनट का वाटर शो चलता है, जो कि बहुत खूबसूरत होता है।

इतिहास:
यह मंदिर 55 एकर में फैला हुआ बहुत ही भव्य है। मंदिर की खूबसूरती रात में कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। पूरी मंदिर में लाइटिंग का जबरदस्त मिक्सिंग किया गया है। यहां जो लाइट लगा हुआ है वो हर 30 सेकंड में कई रंगों में बदलता है। मंदिर के दीवार पर श्री कृष्ण जी की फोटो लगायी हुए है। और, अगर आप पूरे मंदिर में घूमते है तो आपको पूरे 1 घंटे का समय आराम से लग जाएगा। मंदिर के चारो तरफ आपको श्री कृष्ण की लीलाओं को दिखाया गया है जो कि बेहद खूबसूरत है। मंदिर 125 फिट ऊंचा, 122 फिट लंबा और 115 फिट चौरा है।
ये भी पढ़े –सरसई पोखर ,भव्य शिव मंदिर का मनोरम आकर्षण
और पढ़े–सरसई पोखर ,भव्य शिव मंदिर का मनोरम आकर्षण
मंदिर कैसे पहुचे ???
अगर आप ट्रेन से आना चाहेंगे तो आपको अपने शहर से मथुरा जंक्शन के लिए गाड़ी लेनी होगी। मथुरा पंहुच के आप शेयरिंग ऑटो से आना चाहेंगे तो आपको प्रति व्यक्ति 30 रुपया का किराया लगेगा। जो कि वहां से आपको 1 घंटा का समय लेगा और वो आपको श्री बांके बिहारी मंदिर के पास छोड़ देगा, फिर वहां से आपको इलेक्ट्रिक रिक्शा लेके प्रेम मंदिर जाना होगा जिसका किराया मात्र 20 रुपये लगेगा। अगर आप चाहें तो आप पैदल भी जा सकते है, ये भी आपको अच्छा अनुभव देगा। वैसे दूरी की बात करे तो बांके बिहारी मंदिर से प्रेम मंदिर की दूरी वही लगभग 2 किलोमीटर है।
ये भी पढ़े – पवित्र संगम :बिहार के सारण जिले में गंगा नदी और मां अंबिका भवानी मंदिर
मंदिर मे दर्शन का समय:
- सुबह 5 AM TO 12 PM
- शाम 5 PM TO 8 PM