Site icon Uprising Bihar

यह है दुनिया का सबसे पुराना होटल, जानें इसकी खासियत

अगर आपको घूमना पसंद है, तो आप कई तरह के होटल में ठहरी होंगी पर क्या आप जानती हैं कि दुनिया का सबसे पुराना होटल कौन सा था और इसकी खासियत क्या है? चलिए हम आपको बताते हैं। 

दुनियाभर में एक से बढ़ कर एक आलीशान होटल हैं और हर होटल की विशेष खासियत के लिए जाना जाता है। अगर आप कहीं घूमने जाती होंगी तो होटल य़ा धर्मशाला में ठहरती होंगी। जापान में एक ऐसा होटल है जो बहुत पुराना होटल है और इस होटल का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज है। होटल में दुनियाभर से लोग आते हैं, जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। यह होटल कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे अन्य होटलों से अलग और खास बनाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर इस होटल का नाम क्या है और इसकी क्या खासियत है।

जानिए इस होटल की खासियत

जापान के हयाकावा में स्थित निशियमा ऑनसेन कीयुंकन होटल में 37 कमरे हैं और इसकी लोकेशन अकाइशी पहाड़ियों की तलहटी में है। कयुन युग में स्थापित हुआ यह होटल शासक राजवंश के नाम पर रखा गया था।

इस होटल के एक तरफ खूबसूरत नदी बहती है और वहीं दूसरी तरफ घना जंगल है। इसे फुजिवारा महितो नाम के व्यक्ति ने 705 एडी में स्थापित किया था। करीब 1300 साल पुराने इस होटल को आज उनके परिवार की 52वीं पीढ़ी चला रही है।

इसे जरूर पढ़ें-झटपट तैयार करें आलू की चटनी, जानें रेसिपी

कितना है होटल का किराया?

इस होटल का किराया करीब 35 हजार रुपये है। यह दुनिया का सबसे पुराना होटल है इसलिए यहां पर घूमने और ठहरने के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं। यह होटल अपने आलीशान गर्म झरनों के लिए भी जाना जाता है। अपने इतिहास को बरकरार रखने के लिए यह होटल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यही नहीं, इस होटल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

इस होटल में कई सुविधाएं हैं जैसे स्नान ग्रह, मेडिटेशन सेंटर, वॉकिंग प्लेस आदि भी मौजूद है। समय-समय पर इस होटल का रिनोवेशन होता रहता है। आखिरी बार साल 1997 में इसका रेनोवेशन किया गया था।

इसे भी पढ़ें

आपको इस होटल के बारे में जानकर कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।

Exit mobile version