Teal Blue Georgette Saree

फेस्टिवल व शादी में सबसे ज्यादा चर्चा कपड़ों की जाती है। इसलिए हर महिला की यह चाहत होती है कि उसका परिधान या साड़ी सबसे अच्छी दिखाई दें और सब उसकी तारीफ़ करें। यही वजह है कि हम फ़ेस्टिव और वेडिंग वियर के लिए सबसे ज्यादा खूबसूरत साड़ी पहनना चाहते हैं। यदि आप भी किसी शादी या त्यौहार के लिए फ़ेस्टिव वियर साड़ियाँ खरीदना चाहती हैं तो आपको ये डिज़ाइन अवशय ही देखने चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पार्टी में धूम मचाने के लिए देखिए नेट साड़ी के बेहद सुंदर डिज़ाइन
1. Pink Embroidered Saree
यह पिंक एंब्रॉयडरी वाली साड़ी काफ़ी सुंदर तरीके से डिजाइन की गई है। पिंक साड़ी में नीचे के साइड और पल्लू पर खास एंब्रॉयडरी वर्क किया गया है जो इसे काफ़ी आकर्षित बना रहा है। साड़ी की बॉर्डर को गोल्डन कलर में डिजाइन किया है। हाइ नेक ब्लाउज़ होने के कारण आपको इसके संग नेकलेस पहनने की बिलकुल भी जरूरत महसूस नहीं होगी।
2. Teal Blue Georgette Saree
यह ब्लू कलर की साड़ी का फेब्रिक जॉर्जट का है जो काफ़ी सॉफ्ट है। साड़ी में मल्टीकलर के फूलो की डिजाइन की गई है जिससे इस साड़ी के संग आप किसी भी रंग की जुलरी पहन सकती हैं। साड़ी की बॉर्डर पर गोल्डन कलर की लेस लगाई गई है जिसमें मल्टी कलर की डिजाइन की गई है जो इसे काफी आकर्षित बना रही हैं। आप इसे शादी ब्याह में भी पहन सकते हैं।

3. Light Pink Saree
यह लाइट पिंक साड़ी सिल्क फेब्रिक की है जो काफ़ी सॉफ्ट फ़ैब्रिक से बनाई गई है और शाइनी भी दिखाई देती है। साड़ी में स्काई ब्लू और सिल्वर कलर से अंबि आकार का एंब्रॉयडरी वर्क किया गया है जो इसे काफी आकर्षित बना रहा है साड़ी में सिल्वर कलर की बॉर्डर बनाई गई है जो बहुत खूबसूरत है। आप इस साड़ी को त्यौहार और शादी के अलावा पार्टी में भी पहन सकते हैं।

4. Wine Purple Saree
यह पर्पल साड़ीआपको बिना ज्यादा मेहनत किए स्टाइलिश लूक देने वाली है। इस साड़ी में हाथों से गोल्डन कलर की कढ़ाई की गई है जो बहुत खूबसूरत हैं। साड़ी की बॉर्डर को काफ़ी सुंदर ढंग से बनाया है जो इसे अधिक मनमोहक बना रहा है। साड़ी में गोल्डन कलर का ब्लाउज है जिसे आप आपकी मर्जी से किसी भी डिजाइन में बनवा सकते हैं।

5. Gold Brocade Saree
यह गोल्डन कलर की साड़ी जॉर्जट ब्रोकेड फेब्रिक से तैयार की गई है। इस साड़ी में रेड कलर की एंब्रॉयडरी के साथ ही मिरर वर्क भी किया गया है जो बहुत शानदार है। केवल साड़ी ही नहीं बल्कि इसके संग मिलने वाला ब्लाउज़ भी डिज़ाइनर है।
इसे भी पढ़ें: हरे रंग की एक खूबसूरत साड़ी तो आपकी अलमारी में होनी ही चाहिए
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |