SAWAN-VRAT
सावन का महीना शिव भक्तों को अति प्रिय होता है। शिव मंदिरों या शिवालयों में सावन की छटा अलग ही दिखाई देती है। भक्त शिवलिंग पूजा के लिए आतुर रहते हैं और भगवान शिव

Sawan 2023 Ke Bare Mein: हिन्दी धर्म में भगवान शिव की पूजाका सबसे पावन महीना सावन माना जाता है।
इस साल सावन बहुत ही दुर्लभ योग में पड़ने जा रहा है। खास बात यह है कि सावन इस बार दो महीने का होने वाला है।
ऐसे में महंत गुरु सच्चिदानंद जी से आइये जानते हैं सावन की आरंभ तिथि समेत सभी जरूरी बातें।
कब से शुरू हो रहा है सावन 2023?

sawan 2023 start date and end date
- सावन आरंभ तिथि: 4 जुलाई, दिन मंगलवार
- सावन समापन तिथि: 31 अगस्त, दिन गुरुवार
यह भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: एनडीएमए ने शेयर किए दिशानिर्देश, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
क्यों पड़ रहा है 2023 में दो बार सावन?
- वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है।
- चंद्र मास 354 दिनों का होता है और सौर मास 365 दिन का।
- चंद्र मास और सौर मास में तकरीबन 11 दिनों का अंतर होता है।
- हर तीसरे साल में यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है।
- इसी अंतर को अधिक मास कहा जाता है।
- इस बार सावन अधिक मास में ही है जो बहुत दुर्लभ माना जाता है।
- यही कारण है कि सावन इस साल दो महीने का होने वाला है।
कब-कब हैं सोमवार तिथियां?

- सावन पहला सोमवार: 10 जुलाई
- सावन दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
- सावन तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
- सावन चौथा सोमवार: 31 जुलाई
- सावन पांचवा सोमवार: 7 अगस्त
- सावन छठा सोमवार: 14 अगस्त
- सावन सातवां सोमवार: 21 अगस्त
- सावन आठवां सोमवार: 28 अगस्त
यह भी पढ़ें:बद्रीनाथ धाम में क्यों नहीं बजाया जाता शंख?
कैसे करें सावन 2023 की पूजा?
- सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव का स्मरण करें।
- अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद एक लोटे में गंगाजल भरकर शिव मंदिर में जाएं।
- भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। ‘ ॐ नमः शिवाय मंत्र’ का जाप’ का जाप करें।
- भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा अर्पित करें।
- गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र आधी भी शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- सामग्री चढ़ाते समय ॐ का उच्चारण करें या शिव स्तुति गाएं।
- भगवान शिव के आगे रुद्राक्ष अर्पित करें और मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- मंदिर में बैठकर सावन सोमवार के दिन सोमवार व्रत की कथा अवश्य पढ़ें।
- भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी का भोग लगाएं।
- भगवान शिव की आरती गाएं और महादेव का ज्यादा से ज्यादा ध्यान करें।
आप भी जान लें सावन से जुड़ी ये सभी बातें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR से।
1 thought on “Sawan 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन, जानें तिथि समेत जरूरी बातें”
Comments are closed.