Site icon Uprising Bihar

देखते ही पसंद आ जाएंगी ये नोज पिन, आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

आज हम आपके लिए नोज पिन के लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, जिनकी मदद से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया जा सकता है। वैसे तो आपको मार्केट में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन यह डिजाइन आपको बेहद पसंद आएंगे। 

nose pin
nose pin

हम लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ कपड़े काफी नहीं…होते बल्कि ज्वेलरी भी बहुत मायने रखती है। नेकलेस, चूड़ियां, इयररिंग्स और नथ….यह तमाम चीजें ऐसी हैं जो हमें एकदम कंप्लीट लुक देती हैं। ईयररिंग्स या नेकलेस हमारे ऑप्शन वियर में शामिल होते हैं, पर नथ या नोज पिन ऐसी ज्वेलरी है जिसे पहनना काफी अच्छा माना जाता है।PauseUnmute

इसलिए हमें इसका चुनाव बहुत ध्यान से करना चाहिए। नोज पिन हमारे चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करती है। इसलिए कुछ महिलाएं अपनी नाक में हमेशा नोज रिंग पहने रहती हैं। यही वजह है कि हमें बाजार में नोज पिन की कई ट्रेडिशनल डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, मगर अब नोज पिन की डिजाइन में भी कई फैंसी लुक आ गए हैं। 

आज हम आपको ऐसी ही कुछ नोज पिंस डिजाइन दिखाएंगे, जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। आप चाहें तो गोल्ड, सिल्वर या आर्टिफीशियल किसी भी तरह की नोज पिन खरीद सकती हैं।

स्टोन नोज पिन

आजकल स्टोन नोज पिन का जमाना है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह नोज पिन न सिर्फ पहनने के बाद स्टाइलिश लगती है, बल्कि ज्यादा हैवी भी नहीं होती। इस नोज पिन को आसानी से डैली वियर में आसानी से पहना जा सकता है।

इस तरह की नथ में कुछ ऐसे डिजाइन भी आते हैं, जो दिखने में हैवी वेट लगते हैं लेकिन पहनने के बाद बहुत लाइट वेट लगती हैं। इसमें आपको हर तरह के मल्टी कलर के पैटर्न मिल जाएंगे, पर इसे अपनी ड्रेस के हिसाब से मैचिंग करके खरीदें।

इसे जरूर पढ़ें-Colorful Jhumki Design : यह कलरफुल झुमकी डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार चाँद लगाएगी, करे ट्राई

रिंग्स नोज पिन डिजाइन

diamond nose pin
diamond nose pin

आप रिंग्स वाली नोज पिन खरीद सकते हैं। रिंग्स वाली नोज पिन न सिर्फ चेहरे पर अच्छी लगती है, बल्कि आरामदायक भी होती है। इसमें कई तरह के डिजाइन मिल रहे हैं, जिसमें तार के अंदर कुंदन के नज भी लगाए जाने लगे हैं। यह डिजाइन सिंगल लड़कियों में ज्यादा लोकप्रिय है, जिसे एथनिक से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ आसानी से वियर किया जा सकता है। 

वैसे तो आपको यह नोज रिंग्स आर्टिफिशियल में भी मिल जाएंगी, पर अगर आपका बजट ज्यादा है तो गोल्ड की खरीदें और डायमंड से डिजाइन बनवाएं। यकीनन यह रिंग आपके चेहरे पर काफी अच्छी लगेगी। 

बंजारा नोज पिन 

यह नाम सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है।  पर यह नोज पिन का लेस्टेट डिजाइन है, जिसमें तरह-तरह के डिजाइन आने लगे हैं। पर यह टीवी  सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान के लुक से ज्यादा फेमस हुई। हालांकि, बंजारा नोज पिन को अब बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्ट्रेसेस को पहना हुआ देखा गया है। 

इस तरह की ज्वेलरी में आपको तरह-तरह की नोज पिन मिल जाएंगी। आप उन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। आपको बाजार में इस तरह की ज्वेलरी 50 रुपए से 300 रुपए तक मिल जाएंगी।

फ्लोवर नोज रिंग 

अगर आप सिंपल नोज रिंग नहीं पहनना चाहती हैं, तो फ्लोवर डिजाइन में नोज रिंग सेलेक्ट कर सकती हैं। यह पहनने के बाद इतनी खूबसूरत लगेगी कि आपका चेहरा पूरा बदल जाएगा। आपको फ्लोवर में कई तरह से डिजाइन मिल जाएंगे, पर कुंदन की नोज रिंग खरीदना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें-Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…

हालांकि, कुंदन में छोटी नोज रिंग की अच्छी लगेगी क्योंकि ज्यादा बढ़ी आपके चेहरे का लुक खराब कर सकती है। तो बेहतर होगा कि आप फ्लोवर में नोज रिंग छोटी या अपने चेहरे की हिसाब से खरीदें। 

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version