ankol-fruit-tree
दुनियाभर में ऐसे कई सारे फल-फूल हैं जिसके बारे में या उसके फायदों के बार में बहुत कम ही लोग जानते हैं। ऐसे ही एक फल है अंकोल जिसके बारे में आपको बताएंगे कि ये क्या है और कैसे उपयोग किया जाता है।

देश में ऐसे कई तरह के फल, फूल, पेड़, पौधे और सब्जी होते हैं जिसके बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं। ऐसा ही एक फल है अंकोल जो कि दुर्लभ तो नहीं है, लेकिन इसके बारे में बहुत से लोगों को खास जानकारी नहीं होती है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको अंकोल के बारे में कुछ खास जानकारी देंगे। बतां दे कि अंकोल जामुन की तरह ही दिखने वाला एक फल है जो जामुन के सीजन में ही पकता। यह फल बैरी के ही समुदाय से आता है और बिल्कुल जामुन की तरह ही दिखता है। अंकोल के फल को खाने के अलावा आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी और औषधी के लिए उपयोग किया जाता है।
कैसा होता है अंकोल?

अंकोल का पेड़ बड़ा और कांटेदार होता है और आसानी से कहीं भी उग जाता है। इसकी लकड़ी बहुत मजबूत होती है जिसका उपयोग लकड़ी के फर्नीचर बनवाने के लिए किया जाता है। इसके फल, पत्ते, लकड़ी, पतली टहनी और छाल का इस्तेमाल कई सारी चीजों के लिए किया जाता है। यह पौधा दक्षिण अफ्रीका और पूर्वी एशिया के क्षेत्र में पाया जाता है। इसके पेड़ में फरवरी से लेकर अप्रैल के महीने में फूल लगते हैं और गर्मियों में इसमें फल लग जाते हैं। अंकोल के पेड़ में फल लगने के बाद बारिश पड़ने पर इसके फल पकते हैं। इसके पेड़ में खूब सारे फल लगते हैं और दिखने में बिल्कुल जामुन की तरह ही दिखते हैं।
अंकोल का उपयोग किस लिए किया जाता है?

अंकोल का उपयोग वैसे तो आयुर्वेद में कई तरह के रोग के उपचार के लिए किया जाता है। लोग इसके पके हुए फल को ऐसे ही खाते हैं, इसका स्वाद खाने में मीठा होता है और इससे थोड़ी अजीब महक आती है। अंकोल की टहनी को तोड़कर लोग दातुन की तरह इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा बहुत से शारीरिक समस्याओं के लिए अंकोल के छाल, पत्ते और जड़ का उपयोग किया जाता है। साथ ही, इसके टहनियों से झपड़ी भी बनाई जाती है, जो कि बेहद मजबूत होती है।
इसे भी पढ़ें- ईडन गार्डन्स में होगा वर्ल्ड कप का मैच, जाने टिकट प्राइज़
कैसे करें अंकोल का इस्तेमाल?

इसके पत्तों को तोड़कर साफ धो लें और पानी में उबालकर काढ़े की तरह पी सकते हैं। इसके छाली को साफ करके पानी में उबालकर हर्बल चाय की तरह पी सकते हैं। इसके टहनियों को तोड़कर कांटे और पत्ते को छाँटकर दातुन की तरह यूज कर सकते हैं। इसके फल को नमक के साथ खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें– सावन के महीने में भूलकर भी न बनाएं ये सब्जियां
ये रही अंकोल के पेड़ से जुड़ी जानकारी जो आपके काम आ सकती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें UPRISING BIHAR से।
1 thought on “बारिश की बूंदों से पकने वाले इस फल के बारे में आप भी जानें”
Comments are closed.