
About Chandrayaan 3, About Chandrayaan 3 In Hindi, Importants Of Chandrayaan 3, Why Chandrayaan 3 Will Work Only For 14 Days, चंद्रयान 3, चंद्रयान 3 अपडेट Live, चंद्रयान 3 क्या है, चंद्रयान 3 न्यूज़, चंद्रयान 3 मिशन
चंद्रयान 3 अभी चांद पर पहुंच गया है. गुरुवार को चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर अलग हो गया था।अब एक हफ्ते का रास्ता विक्रम के अकेला तय करने के बाद बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को चांद की जमीन पर उतर गया जिसमें रोवर प्रज्ञान निकलकर चांद से डेटा जमा कर रहा है। लेकिन, विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक होने के बाद विक्रम और रोवर का काम सिर्फ 14 दिन का ही होगा. 14 दिन तक ही चांद से डेटा आ पाएगा.

चंद्रयान 3 की लाइफ कितनी होगी?
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर सोलर एनर्जी से चलते हैं और इसकी मिशन लाइफ एक लूनर डे यानि चांद पर एक दिन की होगी। चांद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर है। ऐसे में लैंडर और रोवर के लिए सूरज की रोशनी काफी अहम है।चाँद के इस हिस्से पर सूरज की रौशनी 23 अगस्त को पड़नी शुरू हुई , जिस वजह से यह दिन सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चुना गया था।
यह भी पढ़ें :- कहानी सफलता की – सचिन कुमार ( सत्तूज़ )
लैंडिंग के लिए कितनी अहम है सूरज की रौशनी ?
चंद्रयान – 3 की लैंडिंग चाँद पर तब की जाये जब सूरज की रौशनी उस हिस्से पर पड़ रही है। इसी को लूनर डे भी कहते है। अगर 23 अगस्त को लैंडिंग नहीं हो पाती तो स्पेस एजेंसी अगले दिन 24 अगस्त को दुबारा लैंडिंग करनी की कोशिश करती। किसी कारण वो भी असफल रहता तो अगले लूनर डे यानि 29 दिन बाद लैंडिंग की जाती।
)
चंद्रयान 03 का 14 दिन बाद क्या होगा ?
जिस तरह से रोवर और लैंडर को तैयार किया गया है, उसके हिसाब से रोवर और लैंडर से जानकारी 14 दिनों तक ही प्राप्त होगी. इसका कारण है कि इस दौरान चांद पर धूप रहेगी और दोनों को सोलर एनर्जी मिलती रहेगी. 14 दिन बाद साउथ पोल पर अंधेरा हो जाएगा. रात होते ही यहां काफी ठंड बढ़ जाएगी. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तापमान माइनस 238 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है.
इतने कम तापमान पर मशीनों का काम कर पाना बहुत मुश्किल होता है. चूंकि, विक्रम और प्रज्ञान केवल धूप में ही काम कर सकते हैं, इसलिए वे 14 दिनों के बाद निष्क्रिय हो जाएंगे. हालांकि, इसरो वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर फिर से सूरज उगने पर विक्रम और प्रज्ञान के काम करने की संभावना से इनकार नहीं किया है. अगर ऐसा होता है तो ये चंद्र मिशन के लिए एक बोनस की तरह से होगा.
यह भी पढ़ें :- चांद पर चंद्रयान 03 का उद्देश्य!
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे
” और भी खुबसुरत डिजाईन यहाँ देखे “
इसे भी देखे :