बिछिया के डिजाइन
अगर इस वेडिंग सीजन आप पैरों में खूबसूरत बिछिया पहनना चाहती हैं तो इन 5 लेटेस्ट डिजाइन की बिछिया से लें इंस्पिरेशन।

महिलाएं लेटेस्ट डिजाइन की बिछिया पहनना पसंद करती हैं
वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस समय में शुभ मुहुर्त होने की वजह से बड़े पैमाने पर शादियां होती हैं। अगर आपके घर-परिवार में या फिर दोस्त की शादी है तो आप भी ड्रेस और ज्वैलरी की शॉपिंग कर रही होंगी। गोल्ड ज्वैलरी जैसे कि मंगलसूत्र, गले की चेन, हाथों के कंगन के अलावा महिलाएं लेटेस्ट डिजाइन की बिछिया पहनना पसंद करती हैं।
शादी-शुदा महिलाओं के सुहाग का प्रतीक है बिछिया, इसीलिए महिलाएं सिंदूर और बिंदी के साथ अपनी बिछिया पर खास ध्यान देती हैं। अगर इस वेडिंग सीजन में अपने पैरों के लिए सबसे खूबसूरत बिछिया चाहती हैं तो आपको इन डिजाइन्स पर गौर जरूर फरमाना चाहिए-
अगर आपको नग वाली बिछिया अच्छी लगती हैं तो आप इस डिजाइन वाली बिछिया अमेजन से घर बैठे पा सकती हैं। यह बिछिया हर तरह के ड्रेस के साथ खूबसूरत नजर आती है। इसे आप ऊपर से ही छोटा या बड़ा कर सकती हैं। इसे आप घर बैठे आसानी से यहां से सिर्फ ₹500.00 में पा सकती हैं।
हार्ट शेप के साथ नग वाली ये बिछिया

अगर आप ट्रडीशनल बिछिया डिजाइन्स के बजाय कुछ नया चाहते हैं तो इस तरह की हार्ट शेप वाली बिछिया आपको जरूर पसंद आएगी। हार्ट शेप के साथ नग वाली ये बिछिया आपकी साड़ी और लहंगों के साथ बहुत खूबसूरत लगेंगी। अगर आप नई दुल्हन को बिछिया गिफ्ट करना चाहती हैं तो भी ऐसे डिजाइन्स बहुत सुंदर लगेंगे। इसे घर बैठे आकर्षक कीमत में आप यहां से पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Pendant Design : बेहतरीन लुक देते हैं यह पेंडेंट डिज़ाइन (This pendant design gives a great look)

बड़े नग और किनारे छोटे नगों वाली बिछिया
अगर आप वेडिंग फंक्शन के लिए गोल्डन कलर का लहंगा या साड़ी पहनने जा रही हैं तो उसके साथ गोल्डन कलर वाली बिछिया बहुत खूबसूरत लगेगी। इस तरह की बड़े नग और किनारे छोटे नगों वाली बिछिया आपके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों 1 जनवरी को ही मनाया जाता है नया साल?

अगर आपको सॉफ्ट और सिंपल डिजाइन वाली बिछिया ज्यादा पसंद आती हैं तो आपको यह डिजाइन काफी कूल लगेगा। अक्सर बिछिया में साड़ी और लहंगे के धागे फंस जाते हैं, जिससे चलते-चलते अचानक महिलाएं रुक जाती हैं। इस तरह का झंझट इन बिछियों में नहीं आएगा, क्योंकि इसकी बनावट अलग तरह की है। सिल्वर कलर वाली ये बिछिया आप आसानी से अपने सूट, लहंगे या फिर साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

अगर आपको मैटेलिक ज्वैलरी अच्छी लगती है तो आप इस तरह के डिजाइन वाली बिछिया अपने लिए खरीद सकती हैं। मैटेलिक इयरिंग्स, नेकपीस और बैंगल्स के साथ आप इस तरह की सिंपल और सोबर लुक वाली बिछिया पहन सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |