
Wear these earrings with black heavy work saree
साड़ी के साथ ज्वेलरी पहनना हर महिला को पसंद होता है। आप भी अपनी कलेक्शन में चेंज कर सकती हैं और अच्छे इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं।

साड़ी पहनना हर लड़की को पसंद होता है। इसमें भी अलग-अलग तरीके के डिजाइन को आते हैं जिन्हें हर कोई अपने तरीके से स्टाइल करना पसंद करता है। इनमें से कुछ महिलाएं होती हैं जो साड़ी के साथ डिफ्रेंट स्टाइल की ज्वेलरी को पहनती हैं ताकि वो यूनिक और स्टाइलिश लगे। ऐसे में अगर आप ब्लैक साड़ी स्टाइल कर रही हैं तो इसके साथ आप कुछ अलग तरीके के इयररिंग डिजानइ को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक और खूबसूरत दिखाई देगा।
डोम स्टाइल झुमका इयररिंग्स
अगर आपको झूमके पहनने पसंद है तो ऐसे में आप इसके डिजाइन को चेंज करके डोम स्टाइल झूमके को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सिल्वर और गोल्ड डिजाइन को साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो साड़ी के डिजाइन और कलर को मैच करके भी इसे पहन सकती हैं। ब्लैक साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सबसे ज्यादा अच्छी लगती है ऐसे में आपइसके झूमकी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और मार्केट में खरीद सकती हैं। ये आपको 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।
लीफ शेप इयररिंग्स

साड़ी के साथ अगर आप इयररिंग्स डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप लीफ शेप इयररिंग्स (स्टेटमेंट इयररिंग्स डिजाइन) को ट्राई कर सकती हैं। साड़ी के साथ इस तरीके के डिजाइन वाले इयररिंग्स काफी अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप भी इस डिजाइन के इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। आप इन्हें हैवी ब्लैक साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं और पार्टी और फेस्टिवल लुक के लिए रेडी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Latest Toe Rings Design | यह लेटेस्ट बिछिया की डिज़ाइन आपको यूनिक और आकर्षक लुक देगी
स्टड विद चेन इयररिंग्स

ऐसा जरूरी नहीं आप स्टड सिंपल तरीके से ही पहने जाएं। आप इन्हें चेन इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपको ट्रेडिशनल लुक भी रेडी होगा। साथ ही आपको कुछ यूनिक ट्राई करने को मिलेगा। साड़ी के साथ आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं और अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Waistband Design | आपके सिंपल साड़ी को बेहद शानदार और क्लासी लुक देगी यह खूबसूरत कमरबंद, देखें लेटेस्ट डिजाइन
साड़ी के साथ आप इस तरीके के इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो अलग-अलग तरीके के और भी डिजाइन इयररिंग्स में वियर कर सकती हैं जो दिखने के साथ-साथ पहनने में भी खूबसूरत लगे।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।