bichhiya design latest
आजकल शादीशुदा महिला हो या अनमैरिड हर कोई बिछिया पहनना पसंद करता है। इसलिए बिछिया फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गई है।

पैरों में बिछिया पहनी जाती है। पहले के समय में केवल शादीशुदा महिलाएं ही बिछिया पहनती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल बिछिया पहनना फैशन ट्रेंड बन चुका है। माना जाता है कि पैरों में बिछिया माता सीता भी पहना करती थी। इसलिए धार्मिक लिहाज से बिछिया का महत्व अधिक हो जाता है।
क्या आपको भी बिछिया पहनना पसंद है? इसलिए आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में अलग-अलग डिजाइन की बिछिया रखना पसंद करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ट्रेंडी बिछिया के डिजाइंस दिखाएंगे।
मोर बिछिया डिजाइन
अगर आप कंफ्यूज हैं कि पैरों में किस तरह की बिछिया पहनें, तो आपको मोर डिजाइन ट्राई करना चाहिए। मोर डिजाइन मेहंदी से लेकर साड़ी तक में अच्छा लगता है। ज्वेलरी में यह डिजाइन बेहद खिलता है। आप अपने पैरों में मोर डिजाइन वाली बिछिया पहन सकती हैं। यह डिजाइन आपको ऑक्सीडाइज्ड से लेकर सिल्वर तक में मिल जाएगा। इस डिजाइन में आपको लेयर्स भी मिल जाएंगी। बिछिया पहनने के बाद पैरों में नेल पेंट जरूर लगाएं।
स्टोन बिछिया डिजाइन

क्या आप भी पैरों में हैवी बिछिा पहनना पसंद नहीं करती हैं? ऐसे में आपको सिंपल बिछिया डिजाइन चुनना चाहिए। स्टोन बिछिया सिपंल के साथ-साथ देखने में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। आपको स्टोन में अलग-अलग रंग भी मिल जाएंगे। यह बिछिया अलग-अलग शेप में भी मिलती हैं। यानी आप फ्लावर से लेकर हार्ट शेप डिजाइन की बिछिया पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Stylish Earrings Designs | किसी भी अवसर के अनुरूप अपने लुक को कई तरह से स्टाइल करते हैं।
लीफ बिछिया डिजाइन

यह बेहद ही सुंदर बिछिया डिजाइन है। इस बिछिया में पत्तियां बनी हैं। यह बिछिया एक तरफ से ओपन भी है, जिससे यह डिजाइन बेहद यूनिक लग रहा है। लीफ बिछिया में आपको कई पैर्टन मिल जाएंगे। इसलिए आप अपनी पसंद अनुसार कोई भी डिजाइन चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Couple Ring Design | काफी फैशन में चल रहा है कपल रिंग डिज़ाइन, यहाँ देखे खूबसूरत डिजाइंस
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप बिछिया खरीदने की सोच रही हैं, तो ऑनलाइन शॉपिंग न करें। ऑनलाइन बिछिया खरीदते वक्त साइज की समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको ऑर्डर रिटर्न करना पड़ सकता है। इसलिए बाजार जाकर ही बिछिया खरीदें।
- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी फैशन ट्रेंड में है। इसलिए आपको ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करें। इस ज्वेलरी की खासियत यह है कि आप इसे ड्रेस से लेकर सूट तक के साथ कैरी कर सकती हैं।
- बिछिया की क्वालिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है। लो क्वालिटी की ज्वेलरी आसानी से खराब और टूट जाती हैं।
- अगर बिछिया पहनने के बाद आपको एलर्जी हो तो इसे पहने नहीं।
- इस बात का भी ध्यान रखें कि पैरों में सोने की बिछिया नहीं पहननी चाहिए। माना जाता है कि इससे माताा लक्ष्मी नाराज हो सकती है। साथ ही, बिछिया का खोना भी अशुभ माना जाता है।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।