Site icon Uprising Bihar

लहंगे के साथ ट्राई करें ये ब्लाउज डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

blouse designs trending

blouse designs

अगर आप भी अपने लहंगे के साथ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन पहनना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए विकल्प को जरूर देखें।

ब्लाउज डिजाइन नई photo
ब्लाउज डिजाइन नई photo

त्योहारों और शादियों का मौसम आ रहा है ऐसे में महिलाएं अपने लिए लहंगों के अच्छे को सर्च जरूर कर रही होंगी। लेकिन लहंगे के साथ-साथ जरूरी है डिजाइनर ब्लाउज। जिन्हें सिलवाने के लिए हम इंटरनेट पर कई सारी चीजें सर्च करते हैं। फिर उनमें से कुछ डिजाइन चूज करते हैं और वैसा ही ब्लाउज बनवाने या फिर खरीदने के लिए मार्केट जाते हैं। अगर आप भी इसी तरह अपने लिए परफेक्ट ब्लाउज सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। ये बेस्ट हैं और आप इन्हें पहनकर बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

यू शेप नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन

इस तस्वीर में जो आपको ब्लाउज डिजाइन नजर आ रहा है उसे आप अपने लहंगे के साथ रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह सिंपल होते हैं लेकिन पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इस तरीके के गले वाली ब्लाउज को आप आगे से और पीछे दोनों तरफ से डीप रख सकती हैं। आप चाहे तो पीछे की तरफ इसमें फैंसी झालर लगा सकती हैं।

साथ ही आप चाहे तो पीछे हुक वाला ब्लाउज या फिर आगे हुक वाला ब्लाउज अपने लहंगे के साथ बनवा सकती हैं। इस तरह के ब्‍लाउज आपको बाजार में भी मिल जाएंगे और आप इन्हें स्टिच भी करवा सकती हैं। स्टिच करवाने पर आपको 1000 रुपये से 1500 रुपये तक टेलर की फीस चुकानी पड़ सकती है।

कोटी स्टाइल ब्लाउज डिजाइन

 bollywood actress blouse design
bollywood actress blouse design

अगर आपको रॉयल लुक क्रिएट करने का मन है तो इसके लिए आप कोटी स्टाइल ब्लाउज (लहंगे के साथ बैकलेस ब्लाउज करें स्टाइल) को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप हिना खान के इस ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज बनवाने के लिए सबसे अच्छा कपड़ा होता है वेलवेट का। जिसमें हैवी एम्रबाइडरी वर्क हुआ होता है। इस तरीके के ब्लाउज को भी आप अपने लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इनकी खास बात ये होती है कि इसके साथ आपको फिर कोई भी हैवी ज्वेलरी स्टाइल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस तरह के ब्लाउज आपको अपने टेलर से ही बनवाने पड़ेंगे, जिसके लिए आपको 500 से 1000 रुपये देने होंगे।

इसे भी पढ़ें: साड़ियों को सुन्दर लुक देने के लिए कलर कॉम्बिनेशन के अनुसार करे स्टाइल, लगेगा आपका लुक बेहद सुन्दर

वी डीप नेकलाइन ब्लाउज

V-neck blouse
V-neck blouse

लहंगे के अलग-अलग ब्लाउज डिजाइन आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। अगर आपको कुछ फैंसी पहनने का ट्राई करना है तो इसके लिए आप डीप वी नेकलाइन ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन पहनने में काफी स्टाइलिश लगते हैं और लुक भी खूबसूरत लगता है। आजकल ज्यादातर लड़कियों को इसी तरह के ब्लाउज पहनना पसंद होता है। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे। जिन्हें मैच करके आप अपने लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: If you want to make your bridal look different and beautiful, then try this maangtika design : अपने ब्राइडल लुक को बनाना चाहती है सबसे अलग और सुन्दर, तो ट्राई करे यह मांग टिका डिजाइन

इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन को आप अपने लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version