
अंगूठी की फोटो
स्टाइलिश दिखने के लिए आपको सबसे किसी भी ज्वेलरी को स्टाइल करने से पहले आउटफीट के पैटर्न और अपने बॉडी शेप को समझना बेहद जरूरी होता है।

अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। लेटेस्ट फैशन की चीजों को खरीदकर उसे तरह-तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। वहीं किसी भी लुक को स्टाइल कर आकर्षक लुक देने के लिए ज्वेलरी का रोल बेहद अहम होता है। अब बात अगर अंगूठी की करें तो इसके लिए भी पहले आपको अपने हाथों और उंगलियों के साइज को समझना जरूरी होता है ताकि पहनी हुई अंगूठी आपके लुक को स्टेटमेंट देने में मदद करें
खासकर भारी हाथों वालों को अपने लिए सही डिजाइन या शेप की अंगूठी ढूंढते समय काफी परेशानी होती है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले अंगूठी के कुछ ऐसे डिजाइंस जो खासकर भारी हाथों पर खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही बताएंगे उन्हें स्टाइल करने के खास टिप्स।
अंगूठी डिजाइन 1
आजकल बड़े साइज की अंगूठी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरह की स्टेटमेंट रिंग आपको मार्केट में लगभग 100 रुपये से लेकर 400 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि इस तरह की अंगूठी को आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इसे प्लेन या मिनिमल डिजाइन की आउटफिट के साथ किसी भी फंक्शन के लिए स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Latest Earrings Gold : डेली यूज़ कान के ईयररिंग्स डिजाइन, सिंपल डिजाइन…
अंगूठी डिजाइन 2

अंगूठी में आपको कई तरह की वैरायटी मिल ही जाएँगी। वहीं अगर आप सिंपल छल्ले स्टाइल की अंगूठी पहनना चाहती हैं तो इस तरह के चौड़े डिजाइन को चुन सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह का डिजाइन आपके भारी हाथों को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ आपके फैशन टेस्ट को भी बरकरार रखने में मदद करेगा।
अंगूठी डिजाइन 3
डबल डिजाइन की अंगूठी आपको काफी अलग और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगी। बता दें कि आप चाहे तो दो अंगूठियों को मिलकर भी इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस तरह की अंगूठी आप बीच की उंगलियों के लिए चुन सकती हैं। इसे आप वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल वियर तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Silver Payal Designs: महिलाओँ के पैरों की शोभा बड़ा देंगी पायल की शानद…
अंगूठी डिजाइन 4

स्टाइलिश लुक पाने के साथ-साथ आप व्रैप डिजाइन की अंगूठी को आप आसानी से एडजस्ट भी कर सकती हैं। वहीं इस तरह में आपको कई कलर्स और डिजाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं आप चाहे तो मैचिंग नेकलेस या ब्रेसलेट के साथ आप इस तरह की अंगूठी को भारी हाथों की उंगलियों पर पहन सकती हैं। इस तरीके का मिलता-जुलता अंगूठी डिजाइन आपको मार्केट में लगभग 100 रुपये से लेकर 250 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।