Site icon Uprising Bihar

होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं बिछिया के ये नए डिजाइंस

पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए आपको कई वैरायटी में बिछिया के नए से नए डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कोशिश करें कि इसके लिए आप पैरों के आकार को ध्यान में रखें।

latest toe ring design
latest toe ring design

दुल्हन के लिए शादी का दिन सबसे अहम होता है और इस दिन वे सबसे सुन्दर ही दिखना चाहती हैं। वहीं बदलते दौर में आपको बिछिया के कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आपको इनके आकार को ध्यान में रखकर और लेटेस्ट फैशन के पैटर्न वाले डिजाइन को ही चुनना चाहिए।

कहते हैं पैरों में बिछिया पहनना बेहद शुभ होता है। तो चलिए देखते हैं बिछिया के नए डिजाइंस और बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जो आपको इन्हें स्टाइलिश लुक देने में करेंगी मदद। 

घुंघरू डिजाइन बिछिया 

घुंघरू डिजाइन के अंदर आपको मार्केट में कई वैरायटी में बिछिया देखने को मिल जाएंगी। वहीं इन्हें न्यू लुक देने के लिए आप इस तरह से एक नहीं बल्कि 2 से 3 उंगलियों वाले बिछिया को खरीद सकती हैं और चाहे तो अपने हिसाब से इसे कस्टमाइज करवाकर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बिछिया के ये डिजाइंस चौड़े पैरों के लिए हैं बेहद खास (These design

फ्लावर डिजाइन बिछिया 

ring new design
ring new design

मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक को बरकरार रखना चाहती हैं तो इस तरीके के फ्लावर के शेप वाले बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह का डिजाइन लगभग हर तरह के आकार के पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करता है। इस तरीके में आपको पत्ती के डिजाइन में भी बिछिया देखने को मिल जाएगी।

स्टोन डिजाइन बिछिया 

gold ring latest design
gold ring latest design

अगर आप फैंसी डिजाइन के बिछिया को पैरों में पहनना चाहती हैं तो स्टोन वाले इस खूबसूरत डिजाइन के बिछिया पहन सकती हैं। इसमें आपको अपनी पसंद के अनुसार कई सारे अन्य कलर के भी नग में बिछिया खरीदने को आसानी से मिल जाएंगे। ज्यादातर इसमें मैरून और ग्रीन को पसंद किया जाता है।

मॉडर्न डिजाइन बिछिया 

मॉडर्न डिजाइन बिछिया 
मॉडर्न डिजाइन बिछिया 

 इसे भी पढ़ें: Wedding Fashion: Toe Ring Designs: नई बहू के पैरों में खूब जचेंगी बिछिया के ये डिजाइंस

मॉडर्न और मिनिमल लुक के बिछिया को पैरों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह से वी-शेप में आप मॉडर्न डिजाइन वाली इस बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप व्हाइट गोल्ड या प्लैटिनम में भी बनवा सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो आप आर्टिफिशियल में भी इसके कई डिजाइन खरीद कर पहन सकती हैं।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version