
mehndi design
अगर आपकी भी हथेलियां छोटी हैं, तो आपको मेहंदी डिजाइन का चयन करते हुए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हर लड़की को हाथों में मेहंदी लगाना बहुत पसंद होता है। चाहे कोई भी कार्यक्रम हो या लड़की की शादी या गृह समारोह, महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। कई महिलाएं तो बस त्योहार का इंतजार करती हैं कि उन्हें मेहंदी लगाने का मौका मिलेगा।
साथ ही महिलाएं को अपने हाथों पर खूबसूरत और अलग-अलग तरह के मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद होता है। कई महिलाओं को समस्या यह होती है कि आखिर उनके हाथ पर किस तरह के मेहंदी डिजाइन अच्छे लगेंगे।
अक्सर देखा जाता है कि मेहंदी डिजाइन की समझ नहीं होने की वजह से महिलाएं अपनी हथेलियों पर ऐसे डिजाइन लगवा लेती हैं, जो उनके हाथों पर अच्छे नहीं लगते। यह समस्या अक्सर छोटी हथेली वाली महिलाओं के साथ देखा जाता है।
बारीक मेहंदी डिजाइन
अगर आपके हाथ छोटे हैं, तो आपको बारिक डिजाइन वाले मेहंदी डिजाइन का चयन करना चाहिए। इससे आपके हाथों पर डिजाइन खिल कर नजर आएंगे। अगर आप मोटे या बड़े डिजाइन अपने हाथों पर लगाएंगी, तो बस एक दो डिजाइन से ही आपका हाथ भर जाएगा।
इसे भी पढ़ें-RANI HAAR NEW DESIGN : रानी हार की आकर्षक डिजाइन पर है हर कोई फिदा, देखते ही आपको आ जाएगी पसंद
मोटे और पतली कीप का प्रयोग करें

छोट हाथ वाली महिलाएं इस तरह के बेल डिजाइन अपने हाथों पर लगा सकती हैं। लेकिन इस तरह के डिजाइन बनाते समय आपको ध्यान रखना होगा कि आप दो तरह से मेहंदी डिजाइन बनाएं।
बॉर्डर पर आप मोटी कीप का प्रयोग करें और अंदर भरने के लिए पतले डिजाइन का प्रयोग करें। इस तरह के मेहंदी डिजाइन आपकी हथेली पर काफी सुंदर लगेंगे।
क्रिस-क्रॉस मेहंदी पैटर्न डिजाइन

इस तरह के डिजाइन भी छोटी हथेली वाले हाथों पर काफी अच्छे लगते हैं। क्योंकि छोटी हथेली पर ज्यादा डिजाइन नहीं बन पाते। अगर आप मोर या किसी तरह के डिजाइन बनाएंगे, तो वह आपके हाथों पर काफी अजीब लगते हैं।
इसलिए इस तरह के सिंपल क्रिस-क्रॉस मेहंदी पैटर्न डिजाइन आप अपने छोटी हथेलियों पर ट्राई कर सकती हैं। इसके सिवा फ्लोरल टिक्की मेहंदी डिजाइन भी छोटी हथेलियों पर काफी अच्छी लगती है।
छोटे हाथों पर नहीं अच्छे लगते इस तरह के डिजाइन

अगर आपकी हथेलियां छोटी है, तो आपको भरवा मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहिए। अगर आप किसी फेस्टिवल पर मेहंदी डिजाइन लगा रही हैं तो सबसे बेस्ट है कि आप सिंपल मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।
भरवा मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर समझ नहीं आएंगे। इस तरह के मेहंदी डिजाइन के लिए काफी जगह चाहिए होती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |