सगाई की मेहंदी डिजाइन
अपनी सगाई के लिए हाथों की मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं तो आपको एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

अवसर कोई भी हो, अगर परफेक्ट एथनिक लुक चाहिए तो केवल कपड़े और गहने पर ही नहीं हमें अन्य चीजों पर भी अवश्य ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर मेकअप और मेहंदी भी आपकी अवसर के हिसाब से ही होनी चाहिए।
फिर अगर बात सगाई जैसे मौके की हो रही हो तो और भी ज्यादा सावधान रहना चाहिए। अक्सर सगाई और शादी की मेहंदी डिजाइन को लेकर हम कंफ्यूज हो जाते हैं और गलती कर बैठते हैं। इसलिए आज हम आपको सगाई के अवसर पर लगने वाली मेहंदी की कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप भी अपने हाथों पर लगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन आपको देंगे परफेक्ट और अट्रैक्टिव लुक
सगाई की मेहंदी डिजाइन-1
आसान और जल्दी लगने वाली खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो तस्वीर में दिखाई गई ये मेहंदी डिजाइन आप चुन सकती हैं। खासतौर पर अगर आपकी सगाई और शादी की डेट्स करीब हैं तो जाहिर है, आपको शादी की मेहंदी सगाई की मेहंदी से कुछ अलग ही रखनी होगी। इसके लिए आप केवल हथेली पर मेहंदी लगवाएं और बाकी हाथों पर आप सगाई के बाद मेहंदी लगवा सकती हैं। ऐसे में ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें-ब्लाउज के ये डिजाइन शादी के हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट, आप भी करें ट्राई

सगाई की मेहंदी डिजाइन-2
एक बार फिर हम आपको ऐसी मेहंदी डिजाइन दिखा रहे हैं, जो आप सगाई पर लगा सकती हैं और शादी में इस मेहंदी को अन्य डिजाइन से कंप्लीट कर सकती हैं। सगाई की मेहंदी अगर शादी की मेहंदी से हल्की रहेगी तो यह बेहतर रहेगा और आपको न्यू मेहंदी डिजाइन भी मिल जाएगी। इसलिए आपको पूरी हथेली को मेहंदी से भरने की जगह पर केवल आधी हथेली पर ही मेहंदी लगानी चाहिए। बाद में आप इसी मेहंदी डिजाइन को अन्य किसी डिजाइन की मदद से पूरा करवा सकती हैं और इसमें शादी की मेहंदी वाले डिजाइन को जुड़वा सकती हैं।

सगाई की मेहंदी डिजाइन-3
अगर आपकी सगाई और शादी की डेट्स में अच्छा खास अंतर है तो आप हाथों में भरकर मेहंदी लगवा सकती हैं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि सगाई की मेहंदी में आपको भूल से भी शादी वाली मेहंदी डिजाइन नहीं लगवानी चाहिए। इसलिए एक नजर आप ऊपर दिखाई गई तस्वीर पर डाल सकती हैं। आप चाहें तो हाथों में ज्यादा भरी-भरी मेहंदी लगाने के स्थान पर उसे कम मेहंदी से फिल करें।

सगाई की मेहंदी डिजाइन-4
हाथों में भरी हुई मेहंदी लगानी है तो आजकल फूल पत्ती की बेल की जगह उसके चित्र ज्यादा मेहंदी की डिजाइन में नजर आ रहे हैं। आप तरह-तरह के फूल मेहंदी में बना कर उसे कंप्लीट कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आप वास्तु या एस्ट्रोलॉजी में विश्वास रखती हैं तो मेहंदी में शुभ चिन्हों को जोड़ सकती हैं। आप फूल के साथ ही हाथी, चक्र आदि की डिजाइन भी मेहंदी में लगवा सकती हैं।

सगाई की मेहंदी डिजाइन-5
आप सगाई पर कंटेम्प्रेरी मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। आपको इंटरनेट पर इसकी एक नहीं अनेक डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। आप इस तरह की डिजाइन से पूरे हाथों को भर भी सकती हैं और चाहें तो लाइट मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।