Site icon Uprising Bihar

इस वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हो सकते हैं ये 5 मंगलसूत्र डिजाइन्स

अगर आपको अपने लिए या किसी अपने के लिए बेस्ट और लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइन्स चाहिए तो इनमें से कोई एक डिजाइन आप चुन सकते हैं। 

मंगलसूत्र डिजाइन
मंगलसूत्र डिजाइन

शादियों का सीजन अपने पूरे शबाब पर है और इस सीजन में वेडिंग शॉपिंग का अपना अलग ही मज़ा होता है। ब्राइडल लहंगे से लेकर ब्राइडल सैंडल तक सब कुछ न जाने कितनी डिजाइन्स और कितनी वैराइटी वाला होता है। अगर देखा जाए तो लहंगे, हेयरस्टाइल, चूड़ा, गहनों आदि का डिजाइन तो हमें सिर्फ एक दिन के लिए चाहिए होता है, लेकिन मंगलसूत्र हमेशा पहनना होता है और इसलिए इसका डिजाइन बहुत ही ध्यान से चुनना होता है।

अगर आपको भी कुछ ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन चुनने हैं तो हम आपको बताते हैं लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में जो सेलेब्स से इंस्पायर्ड हैं और उन ब्राइड्स के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं जो लीग से कुछ हटकर करना चाहती हैं। ये डिजाइनर मंगलसूत्र बहुत ही यूनीक लुक वाले हैं।

इसे जरूर पढ़ें- छोटे बच्चों के हाथों -पैरों में चांदी के कड़े और पायल पहनाना क्यों माना जाता है जरूरी, जानें

1. बंगाली रॉयल मंगलसूत्र-

शायद आपने इस मंगलसूत्र के बारे में सुना हो। डिजाइनर सब्यसाची के सबसे ज्यादा फेमस मंगलसूत्र डिजाइन्स में से एक है ये मंगलसूत्र। जिन ब्राइड्स को ट्रेडिशनल मंगलसूत्र नहीं चाहिए उनके लिए ये बनाया गया था और इस मंगलसूत्र को सेलेब्स के बीच भी काफी लोकप्रिय माना जाता है।

वैसे तो सब्यसाची का ये मंगलसूत्र 1 लाख 95 हज़ार की कीमत का है जिसमें हीरा और पन्ना दोनों लगे हैं साथ ही सोने का काम किया गया है, लेकिन इसकी रेप्लिका भी आजकल मार्केट्स में उपलब्ध हैं।

2. सॉलिटेयर मंगलसूत्र-

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद से ही सॉलिटेयर मंगलसूत्र बहुत फेमस हो गया था। वो ब्राइड्स जिन्हें मिनिमल लुक चाहिए और वो अपने मंगलसूत्र को स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर पहनना चाहती हैं वो इस तरह का डिजाइन चुन सकती हैं।

Mangalsutra Design Photo 2024
Mangalsutra Design Photo 2024

ऐसे मंगलसूत्र को आप अपनी इंगेजमेंट रिंग के साथ मैच करते हुए भी बनवा सकती हैं। गले में सिर्फ एक सॉलिटेयर हीरा चमकता हुआ बहुत ही खूबसूरत लगेगा और ये यकीनन काफी यूनीक लुक वाला मंगलसूत्र होगा।

3. राशि वाला मंगलसूत्र-

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी शादी में एक और ट्रेंड सेट कर दिया था और वो है सनसाइन वाले एलिगेंट मंगलसूत्र का ट्रेंड। सोनम के मंगलसूत्र में उनके और आनंद दोनों के सनसाइन के साथ ही एक सॉलिटेयर डायमंड भी लगा हुआ था।

मंगलसूत्र डिजाइन फोटो gold
मंगलसूत्र डिजाइन फोटो gold

उसके बाद से ही इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन्स बहुत ही फेमस हो गए हैं। आप अपने हिसाब से इन मंगलसूत्र डिजाइन्स को कस्टमाइज करवा सकते हैं। छोटे-छोटे डायमंड्स या जर्कन आदि के मंगलसूत्र के पेंडेंट आप अपने मंगलसूत्र में एड भी करवा सकती हैं।

4. ईवल आई मंगलसूत्र-

आजकल ईवल आई मंगलसूत्र भी काफी फेमस हो रहे हैं। इसके दो अहम कारण हैं। पहला ये कि इस तरह के मंगलसूत्र में डिजाइन्स बहुत ही साधारण होते हैं और एलिगेंट लगते हैं और दूसरा ये कि इस तरह के मंगलसूत्र अब ब्रेसलेट के तौर पर पहनने का भी चलन शुरू हो गया है।

मंगलसूत्र डिजाइन गोल्ड लेटेस्ट 2024
मंगलसूत्र डिजाइन गोल्ड लेटेस्ट 2024

अगर आप अपने लिए बहुत डेलिकेट सा मंगलसूत्र चुनना चाहती हैं और नजर आदि को मानती हैं तो ये मंगलसूत्र बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- नथ के ये बेहद खूबसूरत डिजाइन हर खास मौके के लिए हैं परफेक्ट

5. पर्नसनलाइज्ड मंगलसूत्र-

जब हम ट्रेंडी मंगलसूत्र की बात कर ही रहे हैं तो क्यों न पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र भी देख लिए जाएं। आजकल पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र का भी काफी ट्रेंड चल रहा है और इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन्स आपको किसी भी ज्वेलर शॉप पर कस्टमाइजेशन के लिए मिल जाएंगे।

mangalsutra designs antique
mangalsutra designs antique

पति और पत्नी दोनों का नाम अगर मंगलसूत्र में साथ हो तो ये अच्छा लगता है और इस तरह का डिजाइन आपस के प्यार को भी दिखाता है।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version