
गोल्ड मंगलसूत्र फोटो

मंगलसूत्र एक ऐसा गहना है जिसे हर स्त्री रोजाना पहनती हैं। किसी खास मौके पर पहनने के लिए हम डिज़ाइनर और स्टाइलिश मंगलसूत्र पहनना पसंद करते हैं, तो क्यों न डेली वियर में भी एक अच्छे डिज़ाइन का मंगलसूत्र पहना जाए। अगर आप भी किसी ऐसे गोल्ड मंगलसूत्र की तलाश में हैं जो आप रोजाना आराम से पहन सकें तो देखिए इन लाइट वेट गोल्ड मंगलसूत्र के डिज़ाइन को। हर एक डिज़ाइन में भरपूर स्टाइल नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Daily Wear Mangalsutra : डेली वियर के लिए परफेक्ट रहेंगे ये मंगलसूत्र…
Do Vati Mangalsutra Design
दो वटी मंगलसूत्र का चलन महाराष्ट्र और उसके आस-पास के क्षेत्र में अधिक किया जाता है। लेकिन इसकी सुंदरता को देखते हुए इसे अब देश के हर कोने में पसंद किया जा रहा है। आगे की ओर पेंडेंट और काले मोतियों के प्रयोग से बने हुए इस मंगलसूत्र को आप रोजाना अपने गले में आसनी से सजा सकती हैं।
Circular Latkan Gold Mangalsutra
इस मंगलसूत्र को पहली नजर में देखो तो ऐसा लगता है कि जैसे इसमें चैन को ही पेंडनेट बना दिया गया हो। लेकिन इसका पेंडेंट गोल आकार में अलग से बनाया गया है जिसमें नीचे की तरफ सुनहरी चैन के संग काले मोतियों का भी प्रयोग हुआ है।

Peacock Gold Mangalsutra
मयूर आकार के इस पेंडेंट वाले मंगलसूत्र को पहनने के बाद हर कोई आपके मंगलसूत्र के डिज़ाइन की तारीफ करने वाला है। रोजाना पहनने के लिए एक ऐसा स्टाइलिश मंगलसूत्र आपके पास होगा तो आप हर दिन बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।

Short Daily Wear Gold Mangalsutra
अगर आप डेली वियर में एक शॉर्ट मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो ये भी एक बहर डिज़ाइन है। इस मंगलसूत्र की चैन में ही नहीं बल्कि इसके पेंडेंट में भी काले मोतियों का इस्तेमाल हुआ है। पेंडेंट के डिज़ाइन में भी काले रंग के प्रयोग ने इस पेंडेंट की सुंदरता बढ़ा दी है।

Leaf Shape Gold Mangalsutra
पत्ती शेप के इस गोल्ड पेंडेंट मंगलसूत्र को आप डेली वियर में भी पहन सकती हैं और पार्टी वियर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस एक पेंडेंट में आपको मीनाकारी भी दिखाई देगी और सोने पर की हुई कारीगरी भी देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: लाइटवेट मंगलसूत्र के डिजाइन कीमत के साथ
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |