pitr-dosh
ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष बहुत घातक माना जाता है। पितृ दोष लगने से जीवन में अशांति आ जाती है और पारिवारिक कलह जन्म लेने लगती है।

Mare Hue Vyakti Ki In Cheezo Ko Na Kare Istemal: पितृ दोष को बहुत भयंकर दोष माना जाता है। इस दोष के लगने से परिवार की सुख-शांति छिन जाती है। इसलिए इसके निवारण हुए उपाय जरूरी माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की नीच स्थिति से पितृ दोष पैदा होता है और कष्ट देता है। हालांकि ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कुंडली में पितृ दोष पैदा होने के अन्य कारण भी होते हैं। इन्हीं में से एक है मृतक की चीजों का इस्तेमाल। मृत व्यक्ति की चीजों का प्रयोग करने से भी पितृ दोष लगता है।
मृत व्यक्ति के कपड़े इस्तेमाल करने से लगता है पितृ दोष

- ऐसा माना जाता है कि मृत व्यक्ति के कपड़ों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- मृतक के कपड़ों को उसकी मृत्यु के बाद दान (मंदिर में क्या दान करना चाहिए?) करना उत्तम माना जाता है।
- ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को अमूमन अपने कपड़ों से बहुत लगाव होता है।
- ऐसे में मरने के बाद भी मरने वाले की ऊर्जा उसके कपड़ों से जुड़ी रहती है।
यह भी पढ़ें: Mahabharat Katha: क्यों अर्जुन की मौत पर जोर-जोर से हंसने लगी थीं गंगा?
मृत व्यक्ति के जेवर इस्तेमाल करने से लगता है पितृ दोष
- गरुड़ पुराण में मृतक के जेवर या गहने इस्तेमाल करने को भी गलत माना गया है।
- मान्यता है कि गहनों में मरन वाले व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- वही नकारात्मक ऊर्जा उस व्यक्ति को आहत करती है जिसने गहने पहने होते हैं।
- इसलिए मृतक के गहने धारण करने से पूर्व उनकी शुद्धि पूजा अवश्य करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: सावन के महीने में भूलकर भी न बनाएं ये सब्जियां
मृत व्यक्ति की घड़ी इस्तेमाल करने से लगता है पितृ दोष

- कभी भी मरने वाले व्यक्ति की घड़ी का इस्तेमाल खुद के लिए नहीं करना चाहिए।
- ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि मृतक की घड़ी बुरे समय को दर्शाती है।
- ऐसे में मृतक की घड़ी पहन ने से पितृ दोष लगता है अशुभ घटनाएं घटित होती हैं।
- मरने वाले व्यक्ति की घड़ी को दान करना चाहिए या मिट्टी में गाढ़ आना चाहिए।
अगर अप भी मृतक की इन चीजों अक इस्तेमाल करते हैं तो आज से ही बंद कर दें नहीं तो आपको भी पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें UPRISING BIHAR से।