नाशपाती और बब्बूगोशा में अंतर
ऐसे कई फल और सब्जी होते हैं, जो कि दिखने में तो एक जैसे होते हैं लेकिन स्वाद और फायदे में एक दूसरे से बेहद अलग। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक जैसे दिखने वाले फल के बारे में बताने वाले हैं।

बारिश के मौसम आते ही बाजार में हमें कई तरह के अलग-अलग स्वाद के फल खाने को मिलता है। एक तरफ जहां रिमझिम बारिश में लोग गरमा-गरम पकौड़े और चाय का मजा लेते हैं वहीं इस मौसम में नाशपाती, बब्बूगोशा, जामुन और सेब के (नए वैरायटी) जैसे फलों का आनंद लेने को मिलता है। नाशपाती एक सॉफ्ट और स्वीट फ्रूट की कैटेगरी में आता है, इसका आकार सेब से मिलता-जुलता हुआ दिखता है। वहीं बब्बूगोशा जो कि नाशपाती की तरह दिखता है, जिसका स्वाद इससे अलग होता है। बहुत से लोग दोनों को एक ही फल समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बब्बूगोशा और नाशपाती दोनों एक दूसरे से बेहद अलग होते हैं। इसके स्वाद और फायदे दोनों अलग होते हैं। इस लेख में हम आपको बब्बूगोशा और नाशपाती के बीच अंतर बताएंगे। जिसके बाद आप कभी भी इन दोनों को एक समझने की भूल नहीं करेंगे।
IMPORTANT LINKS
| BEAUTY TIPS | लंबे बालों के लिए इस तरह करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल |
| AADHYATM | क्या आप जानते हैं श्री राम के धनुष का नाम ? जानें रोचक जानकारी |
| FASHION | टैसल्स इयररिंग्स को स्टाइल करते समय इन टिप्स पर दें ध्यान |
नाशपाती और बब्बूगोशा में अंतर

- बारिश के मौसम में मिलने वाला नाशपाती खाने में काफी क्रिस्पी और दानेदार होता है। स्वाद में नाशपाती हल्का खट्टा-मीठा रसदार होता है। इसका छिलका हरे रंग का होता है जो कि दूर से हरे रंग के सेब की तरह दिखता है। इसका बीज भी सेब की तरह ही होता है। छिलके का अंदर का भाग क्रीम और सफेद रंग का होता है।
- नाशपाती के फल को “देवताओं का उपहार” के नाम से भी जाना जाता है। नाशपाती का छिलका मोटा होता है और इसके अपने ही अलग स्वास्थ्य लाभ हैं। सेब के बीज की तरह दिखने वाले नाशपाती (नाशपाती के स्वास्थ्य लाभ) के बीज बब्बूगोशा के बीज से बड़े होते हैं। नाशपाती के फल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, लेकिन बब्बूगोशा में अधिक मात्रा में विटामिन सी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में हो जाता है नोज इंफेक्शन तो फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स

- बब्बूगोशा जो बिल्कुल नाशपाती की तरह दिखता है, जिसे बहुत से लोग नाशपाती ही समझते हैं। बात करें इसके स्वाद का तो यह खाने में मीठा होता है। यह दोनों ही फल एक ही परिवार से आते हैं और इसके रूप और गुण दोनों ही एक दूसरे से मिलते जुलते हुए होते हैं।
- इन दोनों फल के स्वाद और छिलके दोनों में काफी अंतर होता है। नाशपाती का छिलका मोटा होता है वहीं बब्बूगोशा का छिलका बेहद ही नरम होता है। आप बब्बूगोशा के फल को छिलका समेत खा सकते हैं, लेकिन नाशपाती को खाने से पहले उसके छिलके को पिलर की मदद से छिलना पड़ता है। नाशपाती के मुकाबले बब्बूगोशा का फल महंगा होता है।
इसे भी पढ़ें: OPPO UPCOMING SMARTPHONE : 50MP कैमरा और 8GB RAM बाला ओप्पो का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, लोगों ने कहा देखते ही लूट लेंगे !
IMPORTANT LINKS
| BEAUTY TIPS | लंबे बालों के लिए इस तरह करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल |
| AADHYATM | क्या आप जानते हैं श्री राम के धनुष का नाम ? जानें रोचक जानकारी |
| FASHION | टैसल्स इयररिंग्स को स्टाइल करते समय इन टिप्स पर दें ध्यान |
इस अंतर को समझने के बाद अब आप इन दोनों फलों को एक समझने की भूल नहीं करेंगे। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।