
मोतीपुर पंचायत ( file photo)
पंचायती राज दिवस हर साल 24 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन देश के लोकतंत्र में महान कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित करने का विशेष दिन है - राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार कार्यक्रम । ग्राम गणतंत्र के महात्मा गांधी के सपने को साकार करने में पंचायती राज संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही है।

समस्तीपुर जिले के रोसरा प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर का चयन दिल्ली में 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर हुआ है। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा देश के चुनिंदा 976 पंचायतों का चयन किया गया है, जिसमें बिहार की 51 पंचायत शामिल है। मोतीपुर पंचायत समस्तीपुर जिले की इकलौता पंचायत है।
बताते चलें कि आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर को पूर्व में भी राष्ट्रीय पुरस्कार अटल अवार्ड, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव सभा पुरस्कार के अलावे लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान 2023 से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले वर्ष आदर्श ग्राम पंचायतों की जारी सूची में टॉप 10 पंचायतों की सूची में ग्राम पंचायत राज मोतीपुर 9वां स्थान प्राप्त कर चुका है। यह जानकारी पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी ने दी है।
मंत्रालय द्वारा इस पंचायत सरकार भवन की तस्वीर के साथ
पंचायत के कार्य को भी दर्शाया गया है। जिसमें गांव के समग्र सतत एवं समावेशी विकास का भविष्य पंचायत भवन को ही
बताया गया है पूर्व में विभिन्न स्तर पर पुरस्कृत हो चुके इस पंचायत के पंचायत सरकार भवन को राष्ट्रीय फलक पर जाते ही
पंचायत के क्षेत्र एवं प्रखंड सहित संपूर्ण प्रखंड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
शहर से लेकर गांव तक लोग केंद्रीय पंचायत राज मंत्रालय का आधिकारिक वेबसाइट अपने मोबाइल लैपटॉप कंप्यूटर पर खोल कर देखने लगे हैं। सभी इसका श्रेय लगातार दूसरी बार मुखिया बनी प्रेमा देवी को दे रहे हैं। इस पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला मुखिया प्रेमा देवी को नानाजी
देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार प्रदान किया गया था। जिसमें सम्मान पत्र के साथ-साथ पंचायत के विकास के लिए
0 लाख की राशि भी दी गई थी। लगातार ऊंची उड़ान पर चल रही पंचायत सरकार भवन को देखने से स्पष्ट होता है कि
मुखिया पंचायत सचिवालय के उद्देश्य को पूर्णरूपेण साकार करने में सफल हुई है। मुखिया अपने कर्तव्य और मेहनत के बल
पर जिला सहित प्रदेश सहित पूरे देश में अपने पंचायत का नाम रोशन की है पंचायत के बीच स्थित सरकार भवन में प्रवेश
करते ही हाईटेक कार्यालय स्वरूप दिखता है। पंचायत वासियों के कार्यों का निष्पादन भी किया जाता है। यहां 24 घंटे रोशनी
की व्यवस्था के बीच बराबर पंचायत सरकार भवन के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं। इन सभी
का श्रेय मोतीपुर पंचायत के मुखिया प्रेमा देवी को जाता है।
1 thought on “पंचायती राज दिवस : मोतीपुर पंचायत का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए”
Comments are closed.