Bridal Lehenga
अगर इस साल आपकी भी शादी होने वाली है और आउटफिट की शॉपिंग कर रही हैं तो इसके लिए यहां बताए गए ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हैं।

घर में जब किसी की शादी होती है तो इसकी तैयारियां महीने भर पहले से होनी शुरू हो जाती है। कोई शादी में देने का सामान खरीदता है तो वहीं दुल्हन अपने लिए शादी से लेकर विदाई में पहनने वाले आउटफिट को वियर करती हैं। अगर इस साल आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं तो यहां बताए गए आउटफिट ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें स्टाइल करके आपकी फोटो काफी अच्छी आएगी। साथ ही आपको कुछ नया लुक क्रिएट करने का मौका मिलेगा।
अनारकली सूट करें वियर (What Do You Wear As Bride)
जिस दिन से घर में शादी के फंक्शन शुरू हो जाते हैं तभी से दुल्हन हर फंक्शन के लिए अलग-अलग आउटफिट वियर करने के बारे में सोचती है। ऐसे में आप अपने मेहंदी फंक्शन के लिए फुल अनारकली सूट को वियर कर सकती हैं। ये सूट डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। इन्हें आप वियर कर सकती हैं। ऑप्शन इसमें आपको कई सारे मिल जाते हैं साथ ही इन्हें वियर करके आपकी फोटो भी अच्छी आएगी। इन आउटफिट की खास बात ये होती है कि वियर करने के बाद काफी कंफर्टेबल होते हैं।
वियर करें लहंगा (Shopping Tips For Bridal Lehenga)

आजकल शादी में साड़ी पहनने का ट्रेंड काफी चल रहा है। लेकिन अगर आप लहंगा वियर करेंगी तो बेहद खूबसूरत (फेरे पर पहनें ये आउटफिट्स) नजर आएगी। इसलिए आप साड़ी की जगह हैवी लहंगा वियर करें। इसमें आपकी फोटो भी बेहद अच्छी नजर आएगी। इसके लिए आप हैवी जरी वाले थ्रेड वर्क लहंगा ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। वरना सीक्वेंस या मिरर वर्क लहंगे के ऑप्शन भी मार्केट से ले सकती हैं। ये काफी अच्छे लगते हैं साथ ही वियर करने के बाद आपको सबसे अलग दिखाते हैं। आप इसके साथ दो तरीके के स्टाइल से दुपट्टा वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:–Pink outfit style : पिंक आउटफिट को किसी भी पार्टी में ऐसे करे स्टाइल
सिल्क साड़ी करें वियर (Saree Hacks Every Woman Should Know)

ऐसा जरूरी नहीं की फोटो सिर्फ शादी पर ही क्लिक होती है। विदाई के समय भी फोटो क्लिक की जाती है ऐसे में आप सिल्क साड़ी के ऑप्शन (ब्राइडल आउटफिट डिजाइन) को ट्राई कर सकती हैं। कांजीवरम सिल्क साड़ी सबसे बेस्ट लगती है। इसमें आपको चौड़ा बॉर्डर और हैवी वर्क वाला ब्लाउज मिल जाता है। इसके साथ ब्राइडल ज्वेलरी या फिर बॉर्डर से मैच करके ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें–Gold Mangalsutra Design 2023 : मंगलसूत्र की इन डिजाइन का चल रहा है अभी…
यहां बताए गए आउटफिट ऑप्शन को आप ट्राई कर सकती हैं इससे आप खूबसूरत भी नजर आएगी। इन्हें वियर करके आप अपने शादी के दिन को स्पेशल बना पाएगी।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।