whatsapp-screen
Whatsapp Screen Sharing Feature: अगर आप गूगल मीट और जूम पर स्क्रीन शेयर करती हैं, तो अब आपको इन ऐप्स की बहुत अधिक जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप वॉट्सएप पर भी स्क्रीन शेयर कर पाएंगी।

वॉट्सएप यूजर्स को बहुत जल्द एक नया फीचर मिलने वाला है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले आप सिर्फ वीडियो कॉल कर पाती थी, लेकिन अब आप जल्द ही स्क्रीन शेयरिंग फीचर का भी फायदा उठा पाएंगी। अभी इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है और मेटा का वॉट्सएप अब गूगल मीट से लेकर जूम तक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को इस फीचर के माध्यम से टक्कर दे सकता है। चलिए इस फीचर के बारे में आपको बताते हैं।
स्क्रीन शेयर फीचर का फायदा

अपकमिंग स्क्रीन शेयरिंग फीचर में आप वॉट्सएप में आपको एक विंडो या फिर पूरी स्क्रीन को शेयर कर पाएंगी। वॉट्सएप इस फीचर से आपके वॉइस और वीडियो कॉल एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए कर रहा है। यह नया फीचर लैपटॉप-कंप्यूटर चलाने वालों के लिए भी होगा और आप वॉट्सएप पर लेटेस्ट बीटा अपडेट करने पर इस फीचर का यूज कर पाएंगी। वीडियो कॉल के दौरान अगर आपको स्क्रीन शेयरिंग की जरूरत होगी तो आपको अन्य से किसी ऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और आप ऑनलाइन ग्रुप एनालिसिस कर पाएंगी। आप ऑफिस मीटिंग या फिर कॉलेज ग्रुप के साथ काम के लिए इस फीचर का यूज कर पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें-Sawan 2023: सावन में न करें ये गलतियां, भगवान शिव हो सकते हैं नाराज़
‘शेयर स्क्रीन’ फीचर का कैसे कर पाएंगी यूज?
ऐप को अपडेट करने के बाद यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान कॉल कंट्रोल व्यू में एक नया आइकन दिखाई देगा। इसके बाद आपको अपनी स्क्रीन साझा करने लिए ऑप्शन को चुनने के बाद डिवाइस के डिस्प्ले पर दिखाई देने वाली हर चीज को रिकॉर्ड किया जा सकेगा। वीडियो कॉल के दौरान आप कभी भी स्क्रीन साझा कर पाएंगी और उसे रोक भी पाएंगी। इसके अलावा, यह फीचर केवल यूजर की सहमति से उनकी स्क्रीन को ही शेयर करेगा।
इसे जरूर पढ़ें-पूरे दिन में जुबान पर इस समय बैठती है मां सरस्वती, बोलने से पहले रखें ध्यान
किन वॉट्सएप यूजर्स को मिलेगा यह फायदा?
यह फीचर फिलहाल एंड्राइड वॉट्सएप यूजर्स को मिलेगा और इसके बाद लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी आप इस फीचर का फायदा उठा पाएंगी। इसके बाद ही यह फीचर को मिलेगा। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फीचर सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस बारे में मेटा की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस फीचर को हर यूजर्स के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।