Mughlai Mehndi Designs
हाथों में सबसे हटकर मेहंदी लगाने के लिए तलाश रही हैं नई डिजाइंस, तो मुगलई मेहंदी की ये डिजाइंस आपको खूब पसंद आएंगी। इस मेहंदी आर्ट की खासियत और तस्वीरें देखने के लिए लेख पढ़ें।

भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना के साथ ही देश की वास्तुकला में एक नया अध्याय भी जुड़ गया था। मुगल अपने साथ इस्लामिक और फारसी वास्तुकला लेकर आए थे, जो बेहद रॉयल और एलिगेंट थी। कुछ हद तक यह वास्तुकला राजपुताना शिल्पकला से मिलती-जुलती थी। आज भी आपको देश में एक नहीं अनेक नमूने मिल जाएंगे, जो मुगलों ने भारत पर अपनी छाप की तरह छोड़ रखे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- GOLD MANGALSUTRA DESIGN 2024 : दुल्हन के लिए बेस्ट है सोने के मंगलसूत्र की ये डिज़ाइन (THIS DESIGN OF GOLD MANGALSUTRA IS BEST FOR THE BRIDE)
इतना ही नहीं, भारतीय परिधानों, पेंटिंग्स और आर्किटेक्चर में भी आपको मुगलई वास्तुकला की झलक दिख जाएगा। यहां तक कि हाथों पर सजने वाली मेहंदी में भी मुगलई डिजाइंस को बहुत पसंद किया जाता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे ही मेहंदी डिजाइन के नमूने दिखाएंगे, जो मुगलई आर्ट को दर्शाते हैं।
मेहराब और मोर मेहंदी डिजाइन
इस तस्वीर में आप जो मेहंदी डिजाइन देख रहे हैं, उसमें आपकाे मेहराब और नुकीला गुंबद वाला दरवाजा नजर आ रहा होगा। अगर आप भारत में मौजूद मुगलों की किसी किले को देख लेंगे, तो डिजाइन आपको वहां भी देखने को मिलेंगी। मेहराब मुगल आर्किटेक्चर में घर-मकान, किलों के सुंदरीकरण के लिए बनाई जाती थीं। इनके अंदर कहीं झरोखे होते थे, तो कहीं पेंटिंग्स रखी जाती थीं। मेहंदी में मेहराब डिजाइन आप कई तरह से बना सकती हैं। इसके साथ ही मोर की खूबसूरत डिजाइन मेहराब के अंदर पेंटिंग जैसी प्रतीत हो रही है।

छतरी और बाग मेहंदी डिजाइन
छतरी आपको राजपूतों और मुगलों दोनों की वास्तुकला की याद दिलाती हैं। आपको राजस्थान में अनेक राजपुताना परिवारों की छतरी देखने को मिल जाएंगी। हालांकि, राजपूतों में छतरियां समशान का प्रतिनिधित्व करती हैं और मुगलों में यह किलों और महलों की छतों को खूबसूरत बनाने के लिए बनाई जाती थीं। इन्हें भी आप मेहंदी डिजाइन में शामिल कर सकती हैं। छतरी के साथ आप बाग-बगीचे का दृश्य भी हथेली पर बना सकती हैं। साथ ही हाथों की उंगलियों में खूबसूरत पच्चीकारी डिजाइन बना कर मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।

हाथी की बग्गी मेहंदी डिजाइन
हाथी की बग्गी आपको राजपूतों एवं मुगलों की सवारियों में देखने को मिल जाएंगी। इन बग्गियों में हाथी की सजावट देखने ही लायक होती थी। बग्गी पर राजा बैठता था और नगर की सैर करता था। अब यह दृश्य एक ख्वाब ही है। अक्सर हम बात करते हैं कि सपनों का राजकुमार घोड़े पर आता है, मगर आप किसी शहजादे को हाथी की बग्गी में आता देखना चाहती हैं, तो वह दृश्य शायद ऐसा ही होगा जैसा ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइन में नजर आ रहा है।

झरोखे और ब्लॉक मेहंदी आर्ट
झरोखे और ब्लॉक मेहंदी आर्ट के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं। भारतीय वास्तुकला में आपको ब्लॉक आर्ट खूब देखने को मिलेगी। पहले घर-मकार और किलों में रंग-रोगन नहीं होता था, मगर अलंकृत नक्काशी और बेमिसाल पच्चीकारी की बदौलत दीवारों और छतों को सजाया जाता था। अब आपको यह सब केवल या तो ऐतिहासिक किलों और महलों में देखने को मिलेगा या फिर मेहंदी डिजाइन में।

राजा-रानी मेहंदी डिजाइन
राजा-रानी के आपने अनेकों कहानियां सुनी होंगी, मगर कुछ कहानियां आप मेहंदी डिजाइन में भी गढ़ सकती हैं। किसी हुनरमंद मेहंदी आर्टिस्ट आप राज-रानी की प्रेम कहानी का कोई दृश्य अपनी हथेली पर भी बनवा सकती हैं। खासतौर पर आप यदि अपने पार्टनर से प्यार जाहिर करना चाहती हैं, तो इस तरह की मेहंदी आर्ट से आप उनके दिल को जीत सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- GOLD RING DESIGN : आपके हाथों की खूबसूरती को चार चांद लगाएंगे यह अंगूठी की डिजाइन (THIS RING DESIGN WILL ENHANCE THE BEAUTY OF YOUR HANDS)
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |