arabic mehndi design simple
आप अपनी ब्राइडल मेहंदी को खास बनाने के लिए डिजाइन में डोली या अपने खास पलों को संजो सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी और भी ज्यादा सुंदर लगेगी।

शादी का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। शादी की अहम रस्मों में मेहंदी लगाने का रिवाज निभाया जाता है। ब्राइडल मेहंदी अपने आप में खास होती है। यही कारण है कि लड़कियां मेहंदी के डिजाइन पर खास ध्यान देती हैं। आखिर ब्राइडल मेहंदी का स्पेशल होना तो बनता है।
क्या आप अपनी ब्राइडल मेहंदी को पर्सनलाइज टच देना चाहती हैं? ताकि आपकी मेहंदी और भी सुंदर लगे। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ आइडियाज लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी मेहंदी डिजाइन के लिए चुन सकती हैं।
पहली मुलाकात
अपने पार्टनर के साथ पहली मुलाकात को भला कौन भूल सकता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग फर्स्ट मीटिंग की यादों को फ्रेम या अन्य तरीके से संजो के रखते हैं। क्या आप अपनी ब्राइडल मेहंदी को स्पेशल टच देना चाहती हैं तो आपको मेहंदी में अपनी पहली मुलाकात को पोट्रेट करना चाहिए।
जैसे की मान लीजिए की आप दोनों किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए एक दूसरे से मिले हों तो आप उस ऐप का लोगो बनवा सकती हैं। इससे न आपकी मेहंदी सुंदर लगेगी बल्कि हर कोई आपके इस आइडिया की तारीफ भी करेगा।
Also read :- WINTER WEDDING: ट्रेंड में हैं ये ट्रेडिशनल बिछिया डिजाइन्स,आप भी करें ट्राई
होरोस्कोप सिंबल
ऐसा माना जाता है कि हमारे जोडियक साइंस हमारी जिंदगी को कुछ हद तक प्रभावित करते हैं। इनका हमारी लाइफ में अहम रोल होता है। इसलिए दूल्हा दुल्हन के राशि भी देखी जाती है। क्या आपकी भी शादी होने वाली है?
मेहंदी रस्म में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और आप चाहती हैं कि आपकी ब्राइडल मेहंदी सबसे अलग और मीनिंगफुल हो? तो ऐसे में आप अपने हाथों पर अपना और अपने पार्टनर का जोडियक साइन बन सकती हैं। आप सिंबल को अपने हिसाब से डेकोरेट भी करवा सकती हैं ताकि वह कर सुंदर दिखे। लीजिए बन गई आपकी ब्राइडल मेहंदी स्पेशल।
इसे भी पढ़ें: Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
लव कोट

अगर आपको शायरी लिखने और पढ़ने का शौक है तो आपको यकीनन यह आइडिया जरूर पसंद आएगा। आप अपनी ब्राइडल मेहंदी में अपने पार्टनर को कोई शायरी डेडिकेट कर सकती हैं।
मेहंदी को यूनीक टच देने के लिए आप चाहें तो हिंदी इंग्लिश के बजाय कोई दूसरी भाषा में भी शायरी लिखवा सकती हैं।शायरी नहीं तो केवल आई लव यू भी एक अच्छा ऑप्शन है। यकीन मानिए आपकी इस स्टाइल की ब्राइडल मेहंदी सभी को जरूर पसंद आएगी।
इसे भी पढ़ें: अपनी शादी पर लगवाएं ब्राइडल मेहंदी के ये डिजाइन, पति भी करेंगे तारीफ
प्रपोजल मोमेंट

जब आपके ब्वॉयफ्रेंड ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया होगा तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। यह मोमेंट लड़कियां कभी नहीं भूल सकती हैं। हालांकि, सभी का प्रपोज करने का तरीका अलग अलग होता है।
आप इस मोमेंट को अपनी आंखों में कैप्चर कर ब्राइडल मेहंदी में दर्शा सकती हैं। सभी को पता भी तो चलना चाहिए कि आपको आपके पार्टनर ने कैसे प्रपोज किया। हमें नहीं लगता की ब्राइडल मेहंदी को अलग टच देने के लिए यह आइडिया बुरा है।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।