
arabic mehndi design simple
हथेली की जगह अगर आप बाजुओं पर मेहंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें।

महिलाओं की ज्वेलरी की बात की जाए तो सिर से लेकर पैरों तक 100 से भी अधिक गहने आपको बाजार में मिल जाएंगे। अगर हाथों के गहनों के बारे में बात की जाए तो चूड़ी और अंगूठी के अलावा बाजुबंद भी हाथों की शोभा बढ़ाता है। मगर हाथ तब तक खूबसूरत नहीं लगते जब तक इन पर मेहंदी न रचाई जाए।
ऐसे में आप केवल हथेलियों पर ही नहीं बल्कि बाजुओं पर भी मेहंदी लगा सकती हैं। हम आपको हथेलियों पर मेहंदी लगाने के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपके हाथों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा देंगी। इतना ही नहीं, अगर आप स्लीवलेस आउटफिट पहन रही हैं तो बाजु में लगी मेहंदी आपको और भी ज्यादा अच्छा लुक देगी।
इसे जरूर पढ़ें- आपके एथनिक लुक को परफेक्ट बनाएंगी इयररिंग्स के ये खास डिजाइंस
स्पार्कल मेहंदी
- स्पार्कल मेहंदी का ट्रेंड नया नहीं है, मगर आज भी इसका क्रेज महिलाओं में नजर आता है और बेस्ट बात तो यह है कि हाथों में स्पार्कल मेहंदी आप अपनी ड्रेस के कलर अनुसार भी लगा सकती हैं।
- तस्वीर में आप स्पार्कल मेहंदी की जो डिजाइन देख रही हैं, उसे आप किसी भी वेस्टर्न लुक वाली ड्रेस के साथ हाथों में बनवा सकती हैं।
- स्पार्कल के साथ आप स्टोन लगाकर भी अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। अगर आपको पूरे हाथों पर इस तरह की मेहंदी नहीं लगवानी है तो आप केवल बाजुओं पर ही इस मेहंदी की डिजाइन लगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Trendy Bridal Nath Design | ये नये लुक वाली ब्राइडल नथ लगा रही हैं दुल्हनों के चेहरे पे खुबसूरत

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
- आप अपनी बाजुओं पर डॉट, चेन, जाल के जरिए भी बाजुबंद मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने में समय भी कम लगता है और बिल्कुल बाजुबंद जैसा लुक देती है।
- यह आपको तय करना है कि आपको बाजुओं पर जो मेहंदी लगानी हैं उसमें आपको हैवी डिजाइन चाहिए है या फिर लाइट। इस बात को समझ लें कि बाजुबंद मेहंदी में आपको बैंड और डायल होता है। आप इसमें झालर भी बना सकती हैं।
- इस तरह की मेहंदी डिजाइन किसी भी एथनिक लुक के साथ बहुत अच्छी लगेगी। आप इसे ब्लैक पेन से आउलाइन कर लेंगी तो यह अच्छे से हाईलाइट भी हो जाएगी।

शोल्डर मेहंदी डिजाइन
- बाजुबंद के साथ ही आप शोल्डर से मेहंदी डिजाइन को लगाना शुरू करके कोहनी तक लगा सकती हैं। यह बहुत ही ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देती है।
- ऊपर तस्वीर में आपको शोल्डर मेहंदी की कुछ झलक भी नजर आ रही होंगी। आप चेन और डॉट के जरिए इस तरह की मेहंदी को बहुत अच्छा लुक दे सकती हैं।
- इस तरह की मेहंदी में आप स्लीवलेस के साथ ही ट्यूब स्टाइल ब्लउज या ड्रेस आदि पहन सकती हैं।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।