पर्ल डिजाइन मंगलसूत्र
किसी भी ज्वेलरी ( Mangalsutra) को स्टाइल करने के लिए आपको फेस शेप का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि पहना हुआ गहना आपके चेहरे के फीचर्स को हाइलाइट करें।

Latest Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र के कई डिजाइन आपको आसानी से मिल जाएंगे । लेकिन हर डिजाइन को आप रोजाना के लिए नहीं पहन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलसूत्र में सिंपल से लेकर हैवी वजन और डिजाइन के मंगलसूत्र आसानी से मिल जाएंगे।
हिन्दू धर्म में लगभग हर सुहागन मंगलसूत्र पहनती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मंगलसूत्र के कुछ खास डिजाइंस जिन्हें आप रोजाना के लिए पहन सकती हैं।
डबल चैन डिजाइन मंगलसूत्र (Double Chain Design)

आजकल डबल चैन में आपको मंगलसूत्र के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि आर्टिफिशियल में इसमें आपको लगभग 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में काफी अलग-अलग तरह की क्वालिटी देखने को मिल जएगी। इसमें स्टोन के अलावा आपको हार्ट शेप, पर्ल जैसे कई डिजाइन देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें : Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…
इनफिनिटी डिजाइन मंगलसूत्र (Infinity Design )

वहीं अगर आप मॉडर्न डिजाइन का मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो इस तरह का इनफिनिटी डिजाइन आप चुन सकती हैं। अगर आप गोल्ड में इस तरह का मंगलसूत्र खरीद रही हैं तो इसमें आप बारीक डायमंड भी लगवा सकती हैं।
सिंगल स्टोन डिजाइन मंगलसूत्र (Single Stone Mangalsutra Design)

अगर आप मंगलसूत्र में सिंपल से सिंपल डिजाइन चुनना चाहती हैं तो केवल एक सिंगल स्टोन वाले इस तरीके के मंगलसूत्र को पहन सकती हैं। इस तरह का आर्टिफिशियल मंगलसूत्र आपको लगभग 100 रुपये से 200 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Daily Wear Mangalsutra : डेली वियर के लिए परफेक्ट रहेंगे ये मंगलसूत्र…
पर्ल डिजाइन मंगलसूत्र ( Pearl Design Mangalsutra)

पर्ल डिजाइन देखने में बेहद क्लासी लुक देने में मदद करता है। इस तरह का मंगलसूत्र आप चाहे तो पार्टी वियर लुक में भी कैरी कर सकती हैं। साथ ही इसके लिए आप बारीक और छोटे साइज की चैन ही चुनें और रोजाना के लिए साथ में आप मैचिंग पर्ल इयररिंग्स को पहन सकती हैं।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।