
How to use curd in hair?
ड्राई स्किन के लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, पिंपल्स होने पर भी आप चेहरे पर दही लगा सकती हैं।

खाने के स्वाद को बढ़ाने और सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। दही का उपयोग त्वचा और बालों पर भी किया जाता है। इसका कारण दही में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व हैं। बालों और ्त्वचा पर दही लगाने से क्या होता है, यह जानने के लिए हमने शहनाज हुसैन से बात की है। उन्होंने हमें बताया कि दही के इस्तेमाल से बालों को प्रोटीन मिलता है। चलिए विस्तार से जानत हैं कैसे करें बाल और त्वचा पर दही का उपयोग।
कैसे करें त्वचा पर दही का इस्तेमाल?

- दही में बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
- नहाने से करीब 15-20 मिनट पहले शरीर पर लगा लें।
- अब त्वचा को हल्का गीला कर लें और धीरे से रगड़ें।
- आखिर में सामान्य तरीके से नहा लें।
दही से कैसे बनाएं स्क्रब
ऑयली स्किन को स्क्रब करने से फायदा होता है। आपको बाजार से महंगे स्क्रब खरीदने की जरूरत नहीं है। आप दही से फेस स्क्रब बना सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए चावल के आटे में, दही और चुटकी भर हल्दी मिक्स करें। अब इस स्क्रब को त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़कर पानी से चेहरे को धो लें।
दही फेस मास्क कैसे बनाएं (how to make curd face mask
)
दही से फेस मास्क भी बनाया जा सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए 3 चम्मच चोकर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद, अंडे का सफेद भाग और दही मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें। (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें: क्या है केदारनाथ मंदिर का राज जो पूरी दुनिया करती है कपाट खुलने का इंतजार
त्वचा पर दही लगाने के फायद (application of curd on skin)
- अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप रोजाना चेहरे पर दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- केवल ऑयली ही नहीं, मुंहासे की समस्या होने पर भी चेहरे पर दही का उपयोग किया जा सकता है।
- दही एसिड-अल्कलाइन को बैलेंस करने का काम करता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
इसे भी पढ़ें: Camphor Remedies: सावन सोमवार के दिन करें कपूर के ये उपाय, नौकरी में प्रमोशन के साथ मिलेगा धन लाभ
बालों में कैसे करें दही का इस्तेमाल?

- बालों में भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। शैंपू करने से पहले बालों में दही लगाएं। दही के उपयोग से बालों को प्रोटीन मिलता है। बालों की कंडीशनिंग के लिए मेहंदी में दही मिलाई जा सकती है।
- अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो आपको बालों में दही का उपयोग करना चाहिए। दही के उपयोग से बाल सॉफ्ट हो जाते हैं।
बालों में दही लगाने के फायदे (benefits of curd on hair)
- अगर आप बालों को मुलायम बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे शैंपू का इस्तेमाल करके थक चुकी हैं, लेकिन पिर भी आपको कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। इस स्थिती में आपको बालों में दही का इस्तेमाल करना चाहिए। दही के उपयोग से बाल सॉफ्ट के साथ-साथ फ्रिजी भी नहीं होते हैं।
- अगर आपके पास बालों को डीप कंडीशन करने के लिए स्पा करवाने का समय नहीं है, तो बालों में दही लगाएं। दही लगाने से स्कैल्प साफ रहता है। अगर स्कैल्प साफ रहेगा, तो आपके बाल भी अच्छे हो जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।