Site icon Uprising Bihar

Latest Earrings Designs 2024 : चेहरे के आकार के हिसाब से चुने सही ईयरिंग्स

Latest Earrings Designs
Latest Earrings Designs

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के आउटफिट्स के अलावा उनके ईयरिंग्स भी अगर आपको पसंद है तो अपने चेहरे के आकार के अनुसार इस तरह चुने अपने लिए फैशनेबल ईयरिंग्स। 

फैशन के गलियारों में हर दिन एक नया ट्रेडं आता है। कभी आउटफिट्स में तो कभी एक्सेसरीज में। मगर, आउटफिट कितना भी डिजाइनर क्यों न हो जब तक उसके साथ डिजाइनर ज्वेलरी को क्लब न किया जाए तब तक लुक फीका ही नजर आता है। वैसे आजकल ट्रेंड है डिजाइनर ईयरिंग्स का। आपने कितना ही साधारण आउटफिट क्यों न पहना हो मगर, आपने अच्छे डिजाइनर ईयरिंग्स पहने हैं तो आपकी साधारण ड्रेस भी ग्रेसफुल लगने लगेगी। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस ट्रेंड को फॉलों कर रही हैं। लेकिन ईयरिंग्स चुनते वक्त अपने चेहरे के आकार का ध्यान जरूर रखें। अगर, आप अपने फेस के शेप के हिसाब से ईयरिंग्स चुनती हैं तो आप अपने लुक्स को काफी सुधार सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: पंजाबी जूतियों को पहन कर आप भी बना सकते है अपने लुक को बेहत सुन्दर, देखे इनकी डिजाइनों को : You can also make your look very beautiful by wearing Punjabi Juttis, see their designs

चौकोर चेहरा 

अगर आपका चेहरा दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जैसा है, तो जाहिर है कि आपके चेहरे, मथे और जॉवलाइन का आकार एक सा होगा। अगर ऐसा है तो जान लीजिए कि आपका चेहरा चौकोर है। इस तरह के चेहरे के आकार वाली महिलाओं पर गोल और टियर ड्रॉप ईयरिंग्स अच्छी लगती हैं। इस फेस शेप पर आप बड़े आकार की ईयरिंग भी पहन सकती हैं। बड़े और छोटे दोनों तरह के स्टोंस वाले ईयरिंग्स भी ऐसे फेस शेप पर अच्छी लगती है। आप फैशनेबल टियर ड्रॉप ईयरिंग्‍स यहां से 325 रुपए की यहां से खरीद सकती हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: किसी भी आउटफिट के साथ अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करे लेटेस्ट सैंडल डिजाइन : To make your look beautiful with any outfit, try the latest design of sandals

latest earrings designs for daily use
latest earrings designs for daily use

राउंड फेस 

जिन महिलाओं के चेहरे का आकार सारा अलि खान जैसा होता है तो वो गोल चेहरे वाली होती हैं। इस तरह का चेहरा हमेशा भरा–भरा लगता है। भरा लगने की वजह से कई बार चेहरा अच्छा नहीं लगता। मगर, आप अगर सही ईयरिंग्स का चुनाव करती हैं तो आपको गोल चेहरा भी लंबा नजर आने लगेगा। आपको कम लंबाई वाले ड्रॉप ईयरिंग्स, डैंगलर्स और लटकन वाले ईयरिंग्स पहनने चाहिए। आप लेटेस्‍ट डिजाइन वाले डैंगलर्स 315 रपुए के 3 पेयर यहां से खरीद सकती हैं।  

आप जियोमेट्रिक शेप के ईयरिंग्स भी पहन सकती हैं। आपको कभी भी गोल आकार के ईयरिंग्स नहीं पहनने चाहिए। इससे आपका चेहरा और भी ज्यादा भरा हुआ लगने लगेगा। 

latest earrings designs in gold
latest earrings designs in gold

ओवल चेहरा 

क्या आपका माथा और चिन दोनों चौड़े हैं। अगर हां, तो आपके चेहरे का आकार बॉलीवड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जैसा है। इस आकार को ओवल शेप कहते है। यह सबसे अच्छा फेस शेप होता है। इस तरह के फेसशेप पर हर तरह की ईयरिंग्स अच्छी लगती हैं। मगर, आप अगर डैंगलर्स, हुप्स, चैंडेलयर या स्डड ईयरिंग्स पहनती हैं तो यह आपके चेहरे पर बहुत अच्छी लगती हैं। हां, आपके चेहरे का अगर यह आकार है तो आपको लंबे ईयरिंग्स नहीं पहनने चाहिए। 

latest earrings designs in gold jhumka
latest earrings designs in gold jhumka

डायमंड शेप 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की तरह अगर आपका फेस शेप है तो आप डायमंड फेस शेप वाली हैं। इस तरह के फेस शेप पर लंबे और कर्व्स वाले ईयरिंग्स बहुत अच्छे लगते हैं। इस शेप की महिलाओं को कभी भी ब्रॉड आकार के ईयरिंग्स नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इससे उनका चेहरा भी ब्रॉड नजर आने लगता है। 

latest earrings designs in gold jhumka
latest earrings designs in gold jhumka

लंबा चेहरा 

अगर आपके चेहरे का आकार बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ती सेनन जैसा है। तो आपका चेहरा लंबे आकार का है। आपको कभी लंबे आकार वाले ईयरिंग्स नहीं पहनने चाहिए। आपके उपर छोटे और ब्रॉड आकार वाले ईयरिंग्स ही अच्छे लगेंगे। आप चाहें तो ज्योमैट्रिक आकार वाले ईयरिंग्स भी पहन सकती हैं। 

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version