
पानी में रहने वाले जीव जंतु
आज हम आपको उन जीव के बारे में बताने वाले है जो पानी में रहने के बाद भी पानी नहीं पीते हैं।

पानी में कई तरीके के जीव रहते हैं। जो कि देखने में काफी अधिक खूबसूरत होते हैं। ऐसे में अगर आपने कभी अपने जीवन में अंडरवाटर स्विमिंग की है तो आपने जरूर देखा होगा पानी के जीवों को। खैर आज हम आपको इससे भी खास बात बताने वाले हैं। आज हम आपको उन जीव के बारे में बताने वाले है जो पानी में रहकर भी पानी नहीं पीता है।
जानिए जीव से जुड़ी कुछ रोचक बातें
दुनिया में कई अलग- अलग तरीके के जीव है। जो देखने में भी अलग है और उनकी आदतें भी अलग है। बात इंसान की करें या फिर जानवरों की सभी में कुछ ना कुछ अलग बनाया है। ऐसे ही पानी में रहने वाली जीव भी होते हैं। इनमें से एक जीव ऐसा भी है जो पानी में रहने के बाद भी पानी नहीं पीता है।
कौन सा जीव है जो पानी में रहकर भी पानी नहीं पीता है

इस सवाल को यूपीएससी के परीक्षा में भी पूछा जाता है। करेंट अफेयर्स के प्रश्न के दौरान इस सवाल को पूछा जा चुका है। ऐसे में अगर आप भी इस सवाल का जवाब नहीं जानती हैं तो आपको जान लेना चाहिए। बता दें कि मेंढक एक ऐसा जीव है जो पानी में रहने के बाद भी पानी नहीं पीता है। आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन यह पूरे तरीके से सच है।
इसे भी पढ़ें- सावन में हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मोर वाली मेहंदी के ये आकर्षक डिजाइंस
अब आप सोच रही होगी कि मेंढक कैसे पानी पीता है

बता दें कि मेंढक कभी पानी नहीं पीता है। हालांकि मनुष्य की तरह उसे भी पानी की जरूरत होती है। ऐसे में वह चमड़ी से पानी सोखता है। इस प्रोसेस को ऑसमोसिस कहा जाता है। ऑसमोसिस प्रक्रिया के जरिए ही पेड़-पौधे मिट्टी में से पानी अपनी जड़ों के जरिए सोखते हैं। ऐसे ही मेंढक भी पानी पीने की जगह अपनी चमड़ी की सहायता से सोखता है।(घर में मेंढक का आना देता है कुछ खास संकेत)
इसे भी पढ़ें-Mangalsutra Designs : रोजाना के लिए बेहद खास हैं मंगलसूत्र के ये नए डिजाइंस
मेंढक की हो सकती है मौत
बता दें कि मेंढक के शरीर से पानी अंदर- बाहर होता रहता है। इस प्रक्रिया के दौरान मेंढक सिर्फ पानी ही नहीं, ऑक्सीजन और नमक जैसे जरूरी तत्वों को शरीर में सोखते हैं। यही कारण है कि मेंढक के शरीर में तमाम तरह की गंदगी भी चली जाती है। इससे कई बार मेढ़क की मौत भी हो जाती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ।