Site icon Uprising Bihar

Karwa Chauth Nail Art: करवा चौथ पर नेल आर्ट के ये डिजाइन बढ़ाएंगे आपके हाथों की खूबसूरती

करवा चौथ पर अच्छे से तैयार होने का कोई भी मौका महिलाएं छोड़ती नहीं हैं। उन्हें बस एक जरिया चाहिए सबसे खूबसूरत दिखने का।

Karwa Chauth Nail Art
Karwa Chauth Nail Art

महिलाएं अच्छे से तैयार होने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में जब करवा चौथ का त्योहार हो तो वो सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अलग-अलग तरह की चीजों को खरीदती हैं। कई सारी ऐसी होती हैं जो पार्लर जाकर मेकअप करवाती हैं नेल आर्ट कराती हैं ताकि सर से लेकर पांव तक उनकी खूबसूरती में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। आप भी अपने हाथों में नेल आर्ट करा सकती हैं इससे हाथ बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। खास बात ये है कि आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन और नेल पेंट कलर चूज कर सकती हैं।

स्टार डिजाइन कराएं नेल आर्ट

जब आप नेल आर्ट कराने जाएगी तो वहां पर आपको कई सारे डिजाइन के बारे में बताया जाएगा। ये भी बताया जाएगा कि आजकल कौन सा ट्रेंड में चल रहा है। लेकिन आप चाहे तो ऑनलाइन पसंद करके भी वैसा ही डिजाइन अपने नाखूनों पर क्रिएट करा सकती हैं। इसके लिए आपको पहले नेल कलर को चूज करना होगा। फिर किस कलर से डिजाइन को फिल कराना है इसकी जानकारी देनी होगी।

एक्रेलिक में या फिर मैट में कराना है इसके बारे में भी आपको बताना है। इसके बाद आपके नाखूनों पर स्टार का डिजाइन बनाया जाएगा। इस करवा चौथ आप इस तरह के डिजाइन को जरूर ट्राई करें। मार्केट से कराने पर ये आपको 1500 से 2000 के बीच पड़ेगा।

एनिमल प्रिंट नेल आर्ट

nail art designs for karwa chauth
nail art designs for karwa chauth

आप चाहती हैं कि ऐसा नेल आर्ट डिजाइन बनाया जाए जो करवा चौथ के बाद भी अच्छा लगे तो इसके लिए आप रेड कलर की जगह बेज या ब्राउन कलर के साथ नेल आर्ट (नेल आर्ट के आसान टिप्स) करा सकती हैं। इसमें एनिमल प्रिंट या फिर फ्लावर प्रिंट को डिजाइन कर सकती हैं। आप चाहे तो ग्लिटर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मार्केट से लगाने पर इसके आपको 2000 से 3000 रुपये देने होंगे।

इसे भी पढ़ेंBLOUSE DESIGNS: प्लेन साड़ी को देना है डिफरेंट लुक तो चोली स्टाइल ब्लाउज को करें ट्राई

ग्लिटर एंड जेम्स नेल आर्ट 

karwa chauth nail art
karwa chauth nail art

नेल आर्ट कराने के लिए कई सारे डिजाइन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। आप ग्लिटर एंड जेम्स वाले डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी काफी अच्छा लगता है। इसमें आपकी दो उंगलियों के नाखूनों पर जेम्स लगाएं जाएंगे। वहीं जो नाखून बचे होंगे उन पर ग्लिटर लगाया जाएगा। इस तरीके के डिजाइन को भी आप ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंDiwali Saree Designs: शादी के बाद दिवाली पर पहनें बांधनी प्रिंट की ये ट्रेंडी डिजाइन वाली साड़ियां, दिखेंगी सबसे अलग

इस करवा चौथ लुक्स के साथ-साथ हाथों को भी खूबसूरत बनाएं और मार्केट से जाकर नेल आर्ट कराएंग। इससे हाथ बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version