South Indian Jewellery : नए से नए डिजाइन वाली ज्वेलरी पहनना तो हर महिला पसंद करती हैं।

(Designer Jewellery For Onam) लगभग सभी महिलाओं को ज्वेलरी पहनना बेहद पसंद होता है।इसके लिए वे कई तरीके के डिजाइन वाली ज्वेलरी खरीद लेती हैं। वहीं कई महिलाओं को ज्वेलरी में केवल झुमकी पहनना पसंद होता है। खासकर त्योहारों के लिए महिलाएं अलग-अलग तरह की झुमकी खरीद लेती हैं और उसे अपने ऑउटफिट के साथ स्टाइल कर लेती हैं।
इसलिए आज हम आपको दिखाएंगे झुमकी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें आप इस ओणम के मौके पर अपनी साड़ी के साथ पहन कर दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।
मोती के साथ नग वाली झुमकी (Pearl And Stone Work Jhumki Design)
- इस तरह की झुमकी देखने में बेहद एलिगेंट दिखाई देती है।
- अगर आप नग वाली ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा।
- कोशिश करें कि आप इस तरह की झुमकी को हैवी साड़ी के साथ स्टाइल करें।
- मोतियों के साथ नग वाली ये झुमकी आपके लुक को बेहद यूनिक बनाएगी।
- आप चाहे तो नग वर्क में कोई भी मैचिंग हेयर एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।
- ताकि हेयर एक्सेसरीज आपकी झुमकी के साथ मैच करें।
इसे भी पढ़ें : ये खास Gold Ring Designs खूब जचेंगे आपके हाथों पर, मॉडर्न और ट्रेडिशनल…
कलरफुल नग वाली झुमकी (Colourful Jhumki Design)
- इस तरह की झुमकी देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देती है।
- अगर आप ब्राइट कलर पहनना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह की झुमकी ट्राई कर सकती हैं।
- इस तरह की झुमकी देखने में काफी फ्लोरल लुक देती है।
- साथ ही ये वजन में बेहद हल्की भी होती है।
- इस तरीके की झुमकी को आप किसी भी तरह की साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : EARRING DESIGN- 2024 :- इयररिंग डिजाइंस के साथ अपनी फेयरवेल पार्टी को बनाएं और भी खास
बारीक डिजाइन वाली झुमकी (Detailed Work Jhumki Design)

- अगर आप मोनोक्रोम ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके की झुमकी अप ट्राई कर सकती हैं।
- कोशिश करें कि इस तरह की झुमकी को आप हल्के कलर की साड़ी के साथ स्टाइल करें।
- इस तरह की ज्वेलरी आप किसी भी फंक्शन या त्योहार के लिए पहन सकती हैं।
- इस झुमकी में हुआ बारीक डिजाइन देखने में बेहद क्लासी दिखाई देता है।
तो इस ओणम के मौके पर आप भी खरीद सकती हैं झुमकी के इन डिजाइंस को और अगर आपको हमारी बताई गई ये टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।