
INS VINDHYAGIRI को हाल ही में नौसेना की प्रमुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया है। भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17A के तहत लॉन्च किया जाने वाला यह छठवां जहाज है। इस जंगी जहाज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता के गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में लॉन्च किया। और इसका नाम कर्नाटक के पर्वत श्रृंखला पर रखा गया है। तो आईए जानते हैं आईएनएस विंध्यागिरी की संपूर्ण जानकारी-
यह भी पढ़ें- भादो मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
क्या है आईएनएस विंध्यगिरी की खासियत?

आईएनएस विंध्यागिरी का नाम कर्नाटक के पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है जिसकी बहुत सारी खासियत है। आईएनएस विंध्यागिरी प्रोजेक्ट 17 ए के तहत बनाया गया है और यह छठवां युद्धपोत है। जिसमें कई सारी गुप्त सुविधाए आधुनिक हथियार और सेंसर मौजूद है। जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में श्रेष्ठ बनाता हैं यह युद्ध पोत 52 किलोमीटर की रफ्तार से समुद्र में दौड़ेगा।
साथ ही चौंकाने वाली बात तो यह है कि ये अपने साथ 6000 टन असलहे के साथ-साथ दूसरे समान को भी लेकर समुद्र में दौड़ सकता है। इसी से ही इसकी क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं आईएनएस विंध्यगिरी से देश की सबसे खतरनाक मिसाइल ब्रह्मोस को भी लॉन्च किया जा सकता है। यह देखने में ही काफी विशाल है जिसकी लंबाई 150 मीटर और ऊंचाई 37 मीटर है। इस मिसाइल को लेकर सभी का दावा है कि यह दुश्मनों को धूल चटाने में सक्षम है।
क्या होगी आईएनएस विंध्यागिरी की जिम्मेदारी?
इंस विदा गिरी को कई भूमिका निभाने के लिए डिजाइन किया गया है जैसे की वायु रक्षा, सतह युद्ध और पनडुब्बी युद्ध भी है। यह लड़ाकू जहाज भारत की नौसेना की ताकत बढ़ाने में मदद करेगा। और भारतीय समुद्र की रक्षा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाएगा। टेक्नोलॉजी से लैस होने के कारण यह जहाज दुश्मनों की अपग्रेड टेक्नोलॉजी से लड़ने में भी सहायक साबित होगा।
यह भी पढ़ें- इस दीपावली इन बातों का रखें ध्यान
इसके पहले भी कर चुका है 31 साल की सेवा

इसके पहले भी पुराना आईएनस विंध्यागिरी 8 जुलाई 1982 से भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था। जिसने पूरी 31 साल की सेवा की, और 2011 में एक आग में विध्वंस हो गया। यह पूरा घटनाक्रम मुंबई में 30 जनवरी को 2011 में हुआ था। हाल ही में लॉन्च हुआ आईएनस विंध्यागिरी उसी का अपडेटेड मॉडल है जिसे पूरे 11 साल के बाद एक नए अवतार में भारतीय नौसेना ने लॉन्च किया।
तो दोस्तों यह थी आईएनएस विंध्यागिरी के बारे में संपूर्ण जानकारी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो पोस्ट पर लाइक और कमेंट जरुर करें। और ऐसी ही जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे चैनल से…
1 thought on “INS VINDHYAGIRI के बारे में सम्पूर्ण जानकारी, विस्तार से”
Comments are closed.