how-to-trap-mouse
चूहे हर दूसरे घर में अपना बिल बना लेते हैं। एक बार अगर इन्होंने आपके घर में घुसने का रास्ता ढूंढ लिया तो फिर उन्हें भगाना मुश्किल हो जाता है। इससे भी मुश्किल है, उन्हें ट्रैप कर पाना। आइए जानें कि चूहों को कैसे पकड़ा जा सकता है।

हमारे घरों में होने वाले चूहे मौसम या समय देखकर नहीं घुसते हैं। उन्हें बस घर में घुसने का कोई मौका और रास्ता मिलना चाहिए। इसके बाद वे घर की चीजों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। चूहों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि यह सारी चीजें खा जाते हैं और कहीं भी पहुंच सकते हैं। उन्हें पकड़ पाना बहुत मुश्किल होता है। चूहों को मारने के लिए लोग घर में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स डालते हैं, लेकिन वह आपके लिए भी खतरनाक हो सकते हैं।
वहीं, जो ट्रैप होते हैं उनमें चूहे कभी नहीं फंस पाते हैं। कई बार तो ट्रैप में रखा खाना और चूहा दोनों रफूचक्कर हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी चीजें बताएंगे जिनकी मदद से आप चूहे को आराम से पकड़ सकेंगे। ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें चूहे खाने में मशगूल हो गए, तो उनका जाल में फंसना तय है। इस तरह आपके घर में चूहों का आतंक भी कम हो सकेगा।
क्या खाकर जाल में फंस सकते हैं चूहे?

क्या आपको पता है कि चूहे ऐसी चीजों के प्रति ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं, जो ऑयली होती हैं। इसके अलावा ऐसी कोई भी चीज, जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। स्नैक्स और हाई शुगर वाले फूड प्रोडक्ट्स को भी आप चूहों को ट्रैप के लिए चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हरियाली तीज पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो स्टाइल करें चुनरी प्रिंट साड़ी
चूहों को फंसाने के लिए रखें नट्स
हर तरह के रोडेंट्स को नट्स बहुत पसंद होते हैं। बादाम, काजू, हेजलनट्स जैसी चीजें उन्हें बहुत आकर्षित करती हैं। दरअसल, ये नट्स चूहों के लिए पर्याप्त पोषण के रूप में काम करते हैं। हाई प्रोटीन सोर्सेस जैसी चीजें उन्हें अच्छी लगती हैं, इसलिए इसे ट्रैप में आराम से लगाकर चूहों के लिए जाल बिछाएं। सुबह तक बेट स्टेशन में आपको चूहा फंसा नजर आएगा।
चूहों को फंसाने के लिए रखें पीनट बटर

पीनट बटर में फैट और शुगर की ज्यादा मात्रा होती है। इसी कारण चूहे पीनट बटर (पीनट बटर का इतिहास) को दूर से सूंघ सकते हैं। अगर आपको चूहों को पकड़ना है, तो किसी भी ब्रेड में पीनट बटर को अच्छी तरह चिपुड़कर ट्रैप में सेट करें। ट्रैप को ऐसी जगह रख दें, जहां से चूहों का आना-जाना बहुत ज्यादा होता है। बस फिर देखिए कैसे चूहा आपके जाल में फंसेगा।
चूहों को फंसाने के लिए रखें चॉकलेट्स
मिठाइयों की चूहों को चॉकलेट भी बहुत ज्यादा पसंद होती है। इसका कारण है कि चॉकलेट में हाई शुगर होता है। चॉकलेट को आसानी से ट्रैप में फंसाया भी जा सकता है। यह चूहे को लुभाएगी और चूहा इसे खाते ही आपके ट्रैप में आसानी से फंस जाएगा।
चूहों को फंसाने के लिए रखें चीज
कार्टून नेटवर्क में आपने देखा होगा कि कैसे चूहे चीज के पीछे पागल होते हैं। फैट से भरपूर चीज उन्हें आकर्षित जो करती है। इसकी खुशबू उन्हें दूर से ही खींचती है। अगर आप ट्रैप में चीज लगा रहे हैं तो ऐसी चीज चुनें जिसकी खुशबू तेज हो। वहीं इसे अच्छी क्वांटिटी में जाल में सेट करें। मोजेरेला (मोजरेला चीज कैसे बनाएं) और चिपटोल चीज सॉस को लगाया जा सकता है।
चूहों को पकड़ते वक्त ध्यान रखें ये बातें-

एक बात का ध्यान रखें कि चूहों की सूंघने की शक्ति अच्छी होती है। जब आप खाने की चीजों को ट्रैप में सेट करें, तो कोशिश करें आपकी खुशबू खाने में ट्रांसफर न हो। चूहे आपकी खुशबू को आराम से पहचान सकते हैं, इसलिए कई बार वह जाल में नहीं फंसते। खाने की चीजों को रखते हुए क्वांटिटी का ख्याल रखें। अगर आप थोड़ी-सी क्वांटिटी रखेंगे, तो चूहा खुशबू सूंघकर फंसेगा नहीं। ज्यादा क्वांटिटी रखने पर वह उसे आराम से खाकर निकल जाएगा। खाने का छोटा चम्मच ट्रैप में सेट करें, जो चूहे को फंसाने के लिए प्रभावी रहेगा।
इसे भी पढ़ें: Shaniwar Vrat Katha: शनिवार की व्रत कथा पढ़ने से मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति, साथ ही जानें पूजा विधि और आरती
चूहे को पकड़ने के लिए ट्रैप ऐसी जगह रखें, जो उनकी छुपने वाली जगह के पास हो। चूहे आमतौर अपने छुपने की जगह को ऐसे ढूंढते हैं, जहां से उन्हें भागने में आसानी हो। अब आपको चूहे बिल्कुल परेशान नहीं करेंगे। खाने की ये चीजें अपने ट्रैप में सेट करें और चूहों को लुभाकर उन्हें पकड़ लें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ।