Site icon Uprising Bihar

फैशन 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

फैशन 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

फैशन 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

Fashion 2023: अगर आप गौर करें तो पाएंगे कि हाल ही में पारंपरिक परिधानों को काफी पसंद किया जा रहा है। सूट और कुर्ती हर महिला की फेवरेट होती है। ऑफिस हो या कॉलेज या फिर कोई फंक्शन, सूट और कुर्ती हर मौके के लिए परफेक्ट है। आजकल कुर्ती पहनना हर लड़की और महिला को पसंद होता है। कुर्ती आपको इंडियन लुक देने के साथ ही आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती है। आइए आपको बताते हैं कुछ कुर्ती पैटर्न के बारे में जो आजकल फैशन में हैं।

चिकनकारी कुर्ती

Slit kurti design

चिकनकारी कुर्तियों का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। आजकल कई तरह की चिकनकारी कुर्तियां बाजार में मिलती हैं। यह किसी भी मौसम के लिए बेस्ट हैं। आप इन कुर्तियों को पहनकर शानदार लुक पा सकती हैं। चिकनकारी कुर्ती को कई तरह से कैरी किया जा सकता है। आप इसे जींस, प्लाजो, पैंट आदि के साथ पहनकर स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।

एसिमेट्रिक कुर्ती

Fashion 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

यह कुर्ती एक यूनीक एसिमिट्रिकल पैटर्न में आती है। यह पार्टीवियर ऑप्शन्स के लिए टॉप पायदान पर रहती है। किसी भी फैंसी गेट-टुगेदर या पार्टी के लिए एक एसिमेट्रिक कुर्ती ब्लू, ब्लैक या व्हाइट स्किनी जींस, हाई हील्स और खुले बालों के साथ पेयर करें। आपका स्टाइलिश लुक कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेगा। जींस के साथ लॉन्ग कुर्ती एक एवरग्रीन लुक है।

यह भी पढ़ें- इस साल पूरे 9 दिनों की होगी शारदीय नवरात्रि, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

नायरा कट कुर्ती

Fashion 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

नायरा कट कुर्ती का ट्रेंड इन दिनों बहुत ज्यादा चलन में है। यह देखने में बेहद सिंपल लेकिन पहनने में उतनी ही स्टाइलिश है। ये कुर्तियां पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं। इन्हें आप बिना किसी परेशानी के आराम से पूरे दिन कैरी कर सकती हैं। फंक्शन से लेकर ऑफिस तक में भी इन्हें आराम से पहना जा सकता है। ये कुर्ती आपके फैशन को इनहैंस करने में मदद करती हैं।

हाई-साइड-स्लिट कुर्ती

Fashion 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

यह लुक दोस्तों के साथ नाइट आउट, कॉलेज पार्टी या परिवार के साथ हर जगह के लिए उपयुक्त है। पार्टी लुक पाने के लिए इन्हें रिप्ड या स्किनी हाई-वेस्ट जींस के साथ पेयर किया जा सकता है। अगर ब्रंच डेट या डे आउटिंग के लिए जा रही हैं तो पेस्टल कलर की कुर्ती चुनें। 

अनारकली कुर्ती

Fashion 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

आए दिन ऑनलाइन और मार्केट में तरह-तरह के सूट आते रहते हैं। लेकिन इसमें अनारकली सूट की बात ही कुछ और होती है। अनारकली कुर्ती हमारी पूरी लुक में चार चांद लगा देती है। इनके साथ आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इन्हें फ्रॉक सूट भी कहा जाता है, क्योंकि इनका घेराव फ्रॉक की ही तरह होता है। ये कुर्तियां किसी भी फंक्शन या त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट च्वॉइस हैं। अनाकरली कुर्ती हमेशा फैशन में बनी रहती है। ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह की महिलाओं पर बहुत अच्छे लगते हैं। इन्हें आप पजामी, जींस और प्लाजो के साथ पहन सकती हैं। साथ ही मैचिंग ज्वलेरी के साथ पेयर कर अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जॉब छोड़कर बिहारी सत्तू को बनाया ब्रांड, जानें सत्तूज वाले सचिन की कहानी

अंगरखा कुर्ती

Fashion 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

अंगरखा कुर्तियों में 2 फ्लैप होते हैं जो चेस्ट पर एक दूसरे को क्रॉस करते हैं। अंगरखा का अर्थ होता है शरीर का रक्षक। राजपूत राजकुमारियां इन अंगरखों को लंबे इनर के साथ पहनती थीं, जिनका उपयोग आउटफिट की लेयरिंग बनाने के लिए किया जाता था। आपको जोधा अकबर का ऐश्वर्या राय और ऋतिक के बीच फाइट सीन तो याद ही होगा। इससे पता चलता है कि वे पहनने में कितने ईजी होते हैं। इन्हें इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक देने के लिए स्किनी जींस के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है।

ए-लाइन कुर्ती

Fashion 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

यह कुर्ती उन सभी महिलाओं के लिए है जो हैपनिंग और क्लासी स्टाइलिंग पसंद करती हैं। परफेक्ट फिनिश और पॉलिश्ड लुक के लिए ए-लाइन कुर्तियों से बेहतर कुछ नहीं। स्टेटमेंट लुक के लिए इन्हें एंकल-लेंथ स्किनी जींस और हाई हील्स के साथ बिना किसी हिचकिचाहट के स्टाइल किया जा सकता है। साथ ही बॉस लेडी लुक को कंप्लीट करने के लिए बोल्ड स्मोकी आईज और सॉफ्ट वेव्स के साथ कुछ अमेजिंग जूलरी जैसे कंगन, झुमके और अंगूठियां एड करें! 

काफ्तान कुर्ती

Fashion 2023: इन पैटर्न की कुर्ती है आजकल फैशन में

जब से करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी ‘काफ्तान लाइफ’ के बारे में पोस्ट करना शुरू किया तब से काफ्तान का क्रेज ज्यादा सर चढ़ कर बोल। इसके बाद काफ्तान कुर्ती एक ट्रेंड बन गई। काफ्तान को जींस के साथ भी आसानी से पेयर किया जा सकता है। जींस के साथ घुटने की लंबाई वाली ये लंबी कुर्ती किसी भी कॉकटेल पार्टी, हैंगआउट या कैजुअल वियर के लिए बेस्ट है।

मैं आशा करती हूं कि आपको यह पोस्ट पढ़कर आनंद आया होगा। कृपया इसके बारे में और अधिक पढ़ने के लिए UPRISING BIHAR को फ़ॉलो करना जारी रखें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर करें।

Exit mobile version