बंजारा लुक वाली नोज पिन
परफेक्ट लुक पाने के लिए आप बाजार से तरह-तरह की डिजाइनर नोज पिन खरीद सकती हैं। आर्टिकल पढ़ें और डिजाइन देखें।

औरतों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ज्वेलरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सबसे ज्यादा ज्वेलरी महिलाएं अपने फेस पर ही पहनती हैं। इनमें से कुछ ज्वेलरी ऐसी भी हैं, जिनका धार्मिक महत्व भी होता है। इनमें से एक होती है नोज पिन। नाक में नथ या पिन पहनने से महिलाओं की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते हैं।
बाजार में आपको नोज पिन की कई ट्रेडिशनल डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी, मगर अब नोज पिन की डिजाइन में भी कई फैंसी लुक आ गए हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ नोज पिंस डिजाइन दिखाएंगे, जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। आप चाहें तो गोल्ड, सिल्वर या आर्टिफीशियल किसी भी तरह की नोज पिन खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-NOSE PIN COLLECTION : नोज पिन का लेटेस्ट कलेक्शन (LATEST COLLECTION OF NOSE PINS)
धार्मिक चिन्हों वाली नोज पिन
बाजार में आपको धार्मिक चिन्हों वाली जैसे- ओम, स्वास्तिक आदि चिन्हों वाली नोज पिन बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। आप इस तरह के चिन्ह वाली नोज पिन आपको सोने या चांदी में भी मिल जाएंगी। अगर आप आर्टिफिशियल नोज पिन खरीदना चाहती हैं, तो आपको यह भी मार्केट में किसी भी ज्वेलरी शॉप में मिल जाएगी। इन तरह की नोज पिन आप किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
जोडिएक वाली नोज पिन

आप अपने जोडिएक साइन के अनुसार भी नोज पिन पहन सकती हैं। आपको बाजार में कई तरह की डिजाइनर जोडिएक नोज पिन मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, आपके लकी नंबर, लकी कलर या फिर एस्ट्रो के मुताबिक भी आपको बाजार में नोज पिन मिल जाएगी। इस तरह की नोज पिन में आपको गोल्ड और सिल्वर दोनों में डिजाइंस मिल जाएंगी। आप चाहें तो जंक ज्वेलरी या फिर स्टाइलिश ट्रेंडी ज्वेलरी में भी इस तरह की नोज पिन खरीद सकती हैं।
बोहो लुक वाली नोज पिन
बोहो लुक को आजकल महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस लुक में आपको बाजार में तरह-तरह की ज्वेलरी मिल जाएंगी, मगर बोहो लुक में नोज पिन सबसे ज्यादा प्रचलित है। आप इस तरह की नोज पिन किसी भी आर्टिफिशियलज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। इस तरह की बोहे नोज पिन आपको 100 रुपए से 250 रुपए तक मिल जाएंगी।
बंजारा लुक वाली नोज पिन

टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 में हिना खान ने कोमोलिका का किरदार निभाया था। तब से बंजारा लुक वाली ज्वेलरी काफी फैशन में है। इस तरह की ज्वेलरी में आपको तरह-तरह की नोज पिन मिल जाएंगी। आप उन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। आपको बाजार में इस तरह की ज्वेलरी 50 रुपए से 300 रुपए तक मिल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…
हैवी लुक वाली नोज पिन
हैवी लुक वाली नोज पिन में भी कई सारी डिजाइंस आपको बाजार में मिल जाएंगी। आप गोल्ड, सिल्वर और आर्टीफीशियल किसी में भी आपको हैवी लुक वाली नोज पिन मिल जाएगी, जिसे कैरी करके आपको परफेक्ट एथनिक लुक मिल सकता है।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |